फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Polls: छठे चरण में अब 63.36 फीसदी मतदान; पांचवें चरण में मतदान प्रतिशत अब तक का सबसे कम

Sun, 26 May 2024 11:44 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Lok Sabha Polls:  छठे चरण में शनिवार को आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 58 सीट पर मतदान हुआ। 2019 के आम चुनाव में इसी चरण में मतदान (सात राज्यों की 59 सीट पर हुआ था) 64.4 फीसदी था। 
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 63.36 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। अब तक हुए छह चरणों के मतदान में से पांचवें चरण में सबसे कम 62.2 फीसदी मतदान हुआ। छठे चरण में शनिवार को आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 58 सीट पर मतदान हुआ। 2019 के आम चुनाव में इसी चरण में मतदान (सात राज्यों की 59 सीट पर हुआ था) 64.4 फीसदी था। 

विज्ञापन

  
चुनाव आयोग (ईसी) के मुताबिक, 20 मई को हुए मतदान के पांचवें चरण में 62.2 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। चौथे चरण में मतदान 69.16 फीसदी रहा, जो 2019 के संसदीय चुनाव में इसी चरण के मतदान की तुलना में 3.65 फीसदी अधिक है। तीसरे चरण में 65.68 फीसदी मतदान हुआ। 2019 के चुनाव के तीसरे चरण में 68.4 फीसदी मतदान हुआ था। 

2024 के चुनाव के दूसरे चरण में 66.14 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। जबकि 2019 के चुनाव में दूसरे चरण में 69.64 फीसदी मतदान हुआ था। मौजूदा आम चुनाव के पहले चरण में 66.14 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। 2019 के चुनाव में पहले चरण में 69.43 फीसदी मतदान हुआ था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें