फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Polls: दो चरणों में 8.3 फीसदी रही महिला प्रत्याशियों की भागीदारी; पहले चरण में छह राज्यों में एक भी महिला नहीं

Mon, 29 Apr 2024 07:48 AM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दोनों चरणों में भाजपा ने सबसे ज्यादा कुल 69 महिलाओं को मैदान में उतारा, जबकि कांग्रेस ने अब तक 44 महिलाओं को मैदान में उतारा है। 
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी आज भी बहुत कम है। लोकसभा चुनाव 2024 के दो चरणों के आंकड़े बताते हैं कि चुनावी रण में उतारे गए विभिन्न राजनीतिक दलों के कुल उम्मीदवारों में पुरुषों के मुकाबले महज 8.3 फीसदी महिला उम्मीदवार हैं।

विज्ञापन


लोकसभा के पहले चरण में कुल 1,625 उम्मीदवार मैदान में थे। इनमें महिला उम्मीदवार 134 यानी महज 8 फीसदी थी। इस पर भी छह राज्यों में मणिपुर, नगालैंड, लक्षद्वीप, छत्तीसगढ़, त्रिपुरा और जम्मू-कश्मीर में एक भी महिला उम्मीदवार को मैदान में नहीं उतारा गया है। वहीं, दूसरे चरण में कुल 1,202 उम्मीदवारों में से 1,098 पुरुष, 102 महिला (8.6 फीसदी) और दो ट्रांसजेंडर उम्मीदवार मैदान में उतरे थे। इस तरह दोनों चरणों में कुल महिला उम्मीदवारों की संख्या 236 रही।  

भाजपा सबसे आगे
दोनों चरणों में भाजपा ने सबसे ज्यादा कुल 69 महिलाओं को मैदान में उतारा, जबकि कांग्रेस ने अब तक 44 महिलाओं को मैदान में उतारा है। 

तमिलनाडु अव्वल
पहले चरण की 134 महिला उम्मीदवारों में सबसे अधिक 76 तमिलनाडु से थीं, लेकिन राज्य में उनकी संख्या कुल 950 उम्मीदवारों का केवल 8 फीसदी थी। दूसरे चरण में 102 में केरल में सबसे अधिक 24 महिला उम्मीदवार मैदान में थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें