फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Polls: पांचवें चरण की 49 सीटों के लिए 695 उम्मीदवार मैदान में; 20 मई को 8 राज्यों में मतदान

Thu, 09 May 2024 06:28 AM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पांचवें चरण के लिए एक संसदीय क्षेत्र में चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की औसत संख्या 14 है।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 8 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों की 49 सीटों पर 695 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वोट 20 मई को डाले जाएंगे।

विज्ञापन


चुनाव आयोग ने बुधवार को बताया कि पांचवें चरण के लिए नामांकन कराने की आखिरी तिथि 3 मई थी। इस दौरान 1586 नामांकन कराए गए। दाखिल किए गए सभी नामांकन पत्रों की जांच के बाद 749 नामांकन पत्र वैध पाए गए। बयान में कहा गया है कि नाम वापसी के बाद अब पांचवें चरण में 695 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। इस चरण में महाराष्ट्र के 13 संसदीय क्षेत्रों में अधिकतम 512 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे और इन 13 सीटों पर 264 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमाएंगे। इसके बाद उत्तर प्रदेश के 14 संसदीय क्षेत्रों में 466 नामांकन पत्र भरे गए थे। यूपी की 14 सीटों पर 144 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। झारखंड के चतरा संसदीय क्षेत्र में सबसे अधिक 69 नामांकन मिले और इसके बाद उत्तर प्रदेश के लखनऊ संसदीय क्षेत्र में 67 नामांकन पत्र प्राप्त हुए। यहां से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उम्मीदवार हैं।  
विज्ञापन


पांचवें चरण के लिए एक संसदीय क्षेत्र में चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की औसत संख्या 14 है। पांचवें चरण में महाराष्ट्र की 13 और यूपी की 14 के अलावा बिहार की पांच सीटों पर 80, जम्मू-कश्मीर की एक सीट पर 22, झारखंड की तीन सीटों पर 54, लद्दाख की एक सीट पर तीन, ओडिशा की पांच सीटों पर 40 और पश्चिम बंगाल की सात सीटों पर 88 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें