फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहानी चुनाव की: कांग्रेस के नकुलनाथ सबसे अमीर प्रत्याशी...717 करोड़ की संपत्ति, पर खुद की गाड़ी नहीं

Thu, 28 Mar 2024 08:20 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नकुलनाथ के पास 147.58 कैरेट के हीरे और नग हैं। 1896 ग्राम सोने के आभूषण और 7.630 किग्रा चांदी भी है। पत्नी के पास 881.31 कैरेट के हीरे-जवाहरात और 2.75 लाख के सोने-चांदी के आभूषण हैं।
 
विज्ञापन
पिता कमलनाथ के साथ भाजपा में शामिल हो सकते हैं नकुल नाथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नकुलनाथ...मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा सीट से सांसद...यहीं से फिर कांग्रेस उम्मीदवार। 2019 में देश के सबसे अमीर सांसद थे। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ ने इस चुनाव के लिए नामांकन कर दिया है। उन्होंने संपत्ति का जो ब्योरा दाखिल किया है, उसके अनुसार उनकी कुल संपत्ति 716.93 करोड़ रुपये है। आपको जानकार आश्चर्य होगा कि इतनी संपत्ति के बावजूद उनके पास खुद की गाड़ी तक नहीं है, प्लेन या हेलिकॉप्टर की तो बात ही छोड़िए। नकुलनाथ पर कोई आपराधिक केस भी दर्ज नहीं है।

विज्ञापन


करीब दो किलो सोने के गहने
नकुल के पास 147.58 कैरेट के हीरे और नग हैं। 1896 ग्राम सोने के आभूषण और 7.630 किग्रा चांदी भी है। पत्नी के पास 881.31 कैरेट के हीरे-जवाहरात और 2.75 लाख के सोने-चांदी के आभूषण हैं।

वार्षिक कमाई
चुनाव आयोग में दाखिल हलफनामे के अनुसार नकुल की सालाना कमाई वर्ष 2022-23 में 7.89 करोड़, जबकि पत्नी की 4.39 करोड़ है।

सर्बानंद सोनोवाल के पास भी निजी वाहन नहीं, 4.76 करोड़ की संपत्ति
असम के डिब्रूगढ़ से भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने घोषणा की है कि उनके पास कुल लगभग 4.76 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इसमें 2021-2024 के बीच 1.59 करोड़ रुपये की वृद्धि भी हुई है। हालांकि उनके पास कोई निजी वाहन नहीं है। उनके खिलाफ कोई मामला लंबित नहीं है और उन्हें किसी भी आपराधिक अपराध के लिए दोषी नहीं ठहराया गया है। चुनावी हलफनामे के अनुसार, सोनोवाल के पास 1.65 करोड़ की चल संपत्ति और 3.11 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। 2021 में सोनोवाल ने अपनी 1.15 करोड़ की चल संपत्ति और 2.03 करोड़ की अचल संपत्ति घोषित की थी। उनकी अभी शादी नहीं हुई है।
विज्ञापन


36 लाख रुपये की कृषि भूमि विरासत में मिली
असम के सीएम रहे सोनोवाल के पास 1.35 लाख के सोने के आभूषण व 1.90 लाख के घरेलू सामान हैं।

गौरव गोगोई के पास 2.63 करोड़ की संपत्ति
असम के जोरहाट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने अपने हलफनामे में बताया कि उनके पास 2.63 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इसमें 38,30,796 रुपये की चल संपत्ति है और 2,25,00,000 रुपये की अचल संपत्ति शामिल है। जनवरी में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान उनके खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया था। गोगोई व पत्नी के पास दो कारें हैं।

अचल संपत्ति
गुवाहाटी में उन्हें जमीन के दो भूखंड विरासत में मिले हैं, जो 90 लाख रुपये मूल्य के हैं। नई दिल्ली के प्रतिष्ठित वसंत कुंज क्षेत्र में विरासत में मिली 1,818 वर्ग फुट की इमारत है, जिसकी कीमत 1.35 करोड़ रुपये है।

पत्नी के पास 27 लाख के गहने
गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ क्लेयर गोगोई निजी फर्म में वरिष्ठ सलाहकार हैं। उनकी 2.03 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है।

यह गलतफहमी है कि मैं घोड़ा हूं और सरकार घुड़सवार
सख्त रवैये के चलते कई सरकारों से टकराव मोल लेने वाले चुनाव आयुक्त टीएन शेषन कभी झुके नहीं। अपने कर्तव्यों के प्रति ईमानदार शेषन के बारे में कहा जाता है कि वे जो बोलते थे, सीधा बोलते थे। जो करते थे, उसमें किसी का हस्तक्षेप नहीं चाहते। उन्होंने अपनी अपनी आत्मकथा थ्रू द ब्रोकेन ग्लास में ऐसे कई किस्सों का जिक्र किया है। इन्हीं में से एक किस्सा वह भी है, जब उन्होंने तत्कालीन पीएम नरसिंह राव को सीधा जवाब दे दिया था। दरअसल, एक बार विधि सचिव रमा देवी ने टीएन शेषन को फोन कर कहा कि विधि राज्यमंत्री रंगराजन कुमारमंगलम चाहते हैं कि अभी इटावा का उपचुनाव न कराया जाए। शेषन आत्मकथा में लिखते हैं, मैंने प्रधानमंत्री को सीधे फोन मिलाकर कहा कि सरकार को शायद यह गलतफहमी है कि मैं घोड़ा हूं और सरकार घुड़सवार है। मैं यह स्वीकार नहीं करूंगा। अगर आपके पास किसी फैसले को लागू करने के बारे में एक अच्छा कारण है, मुझे बता दीजिए। मैं सोचकर फैसला करूंगा, लेकिन किसी हुक्म का पालन नहीं करूंगा।  शेषन ने कहा, मैं चाहूंगा कि रंगराजन चुनाव आयोग के फैसले को प्रभावित करने की कोशिश के लिए मुझसे माफी मांगे। अगर हमें किसी बात का पता नहीं है, जैसे कि सूखा पड़ रहा है, बाढ़ आ गई है, प्लेग फैल गया है, तब आप हमसे कहिए कि हम चुनाव नहीं करा सकते। लेकिन आप मुझे यह नहीं कह सकते कि आप यह कीजिए, यह मत कीजिए। उसी दिन, रंगराजन ने मुझे फोन किया और मुझसे तमिल में पूछने लगे, मामला क्या है? मैंने कहा-आप मुझसे माफी मांगिए। उसी दिन 12 बजे के आसपास विधि मंत्रालय का एक संयुक्त सचिव दौड़ा-दौड़ा विधि सचिव की चिट्ठी लिए निर्वाचन सदन आया। इसमें लिखा था- मैंने जो कुछ भी कहा या लिखा है, उसके लिए मैं माफी मांगती हूं।
 
हर वोट जरूरी... एक मतदाता के लिए 39 किमी का सफर तय करेंगे अफसर
अरुणाचल प्रदेश में चुनाव अधिकारी सिर्फ एक मतदाता के लिए 39 किमी का सफर तय करेंगे। अधिकारी 18 अप्रैल को एंजवा जिले के सुदूर मालोगाम गांव जाएंगे, ताकि वहां की अकेली मतदाता 44 वर्षीय सोकेला तयांग अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर पाए। तयांग के के लिए चीन सीमा से सटे इस गांव में एक अस्थायी मतदान केंद्र बनाया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक, मालोगाम में बहुत कम परिवार हैं लेकिन तयांग को छोड़कर सभी अन्य मतदान केंद्रों पर पंजीकृत मतदाता हैं। तयांग किसी अन्य मतदान केंद्र पर स्थानांतरित किए जाने की इच्छुक नहीं है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें