फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

LS Polls: क्या ऑपरेशन ब्लू स्टार से छोटे बादल बदल पाएंगे अकाली दल की किस्मत? इसलिए पंजाब में चला बड़ा दांव

आशीष तिवारी
Updated Fri, 31 May 2024 05:53 PM IST

सार

पंजाब में लोकसभा चुनावों के दौरान वैसे तो सभी सियासी दल मजबूती से चुनावी मैदान में हैं। लेकिन अकाली दल के लिए यह चुनाव उसके सियासी भविष्य के तौर पर देखा जा रहा है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि यही वजह है कि सुखबीर सिंह बादल ने इस चुनाव में ऑपरेशन ब्लू स्टार का बड़ा दांव चला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
अकाली दल के लिए अस्तित्व की लड़ाई - फोटो : अमर उजाला


शिरोमणि अकाली दल के लिए अस्तित्व की लड़ाई

पंजाब में लोकसभा चुनावों के दौरान वैसे तो सभी सियासी दल मजबूती से चुनावी मैदान में हैं। लेकिन अकाली दल के लिए यह चुनाव उसके सियासी भविष्य के तौर पर देखा जा रहा है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि यही वजह है कि सुखबीर सिंह बादल ने इस चुनाव में ऑपरेशन ब्लू स्टार का बड़ा दांव चला है। वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिक विश्लेषक तेजिंदर ढिल्लो बताते हैं कि बीते 10 सालों में जिस तरह से अकाली दल का सियासी ग्राफ नीचे गिरा है, उसे पार्टी इस चुनाव में वापस पाना चाहती है। वह कहते हैं कि 1920 से अपने सियासी सफर में सिखों का मजबूती से प्रतिनिधित्व करती आई है। ऐसे में पार्टी अपने खोए हुए जनाधार को पाने के लिए ऑपरेशन ब्लू स्टार का जिक्र करना शुरू किया है। वह कहते हैं कि शिरोमणि अकाली दल के मुखिया सुखबीर सिंह बादल ने अपनी रैलियों में क्षतिग्रस्त अकाल तख्त की साहिब की तस्वीर दिखानी शुरू की है, वह सिखों को अपने साथ जोड़ने की कवायद के तौर पर देखा जा है।


विरासत बचाने के लिए अकाली दल ने उठाया ऑपरेशन ब्लू स्टार का मुद्दा

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि कभी पंजाब की सियासत में मजबूत दबदबा रखने वाला अकाली दल अपनी खोई हुई ताकत को वापस पाना चाह रहा है। राजनीतिक विश्लेषक और वरिष्ठ पत्रकार विश्व भारती बताते हैं कि यह चुनाव अकाली दल के लिए इसलिए भी बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि खुद सुखबीर बादल चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। इसके अलावा पिछले लोकसभा चुनाव में शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी ने मिलकर लोकसभा का चुनाव लड़ा था। जिसके चलते उनको सियासी ऑक्सीजन तो मिली थी, लेकिन बाद में वह खत्म हो गई। वह कहते हैं कि इस दौरान आम आदमी पार्टी इतनी तेजी से ऊपर उभरी कि फिर दूसरे दलों को अपनी सियासी जमीन बचाने के लिए तमाम तरह के दांव पेंच चलने पड़ रहे हैं। यही वजह है कि सिख वोटों में अपनी विरासत के आधार पर सुखबीर बादल ने ऑपरेशन ब्लू स्टार का जिक्र करना शुरू किया। हालांकि विश्व भारती का मानना है कि उनका यह दांव सियासी रूप से अकाली दल को फायदा पहुंचाएगा, इसकी संभावना फिलहाल नहीं दिख रही है। लेकिन वह यह कहते हैं कि इसका असर पंजाब की कुछ सीटों पर जरूर पड़ सकता है। खासतौर से कुछ उन सीटों पर जहां कट्टरपंथी सियासी मैदान में उतरे हैं।


बादल के निशाने पर कांग्रेस

पंजाब में एक जून को होने वाली वोटिंग का यह संयोग ही है कि यह ऑपरेशन ब्लू स्टार की 40वीं वर्षगांठ पर हो रहा है। राजनीतिक जानकार बताते हैं कि सुखबीर सिंह बादल की ओर से फरीदकोट में ऑपरेशन ब्लू स्टार की 40वीं बरसी का जिक्र कर सिख समुदाय को संबोधित किया था। राजनीतिक विश्लेषक गुरमेल सिंह सहोता बताते हैं कि यह बात बेहद गौर करने वाली है कि सुखबीर सिंह बादल लगातार अपनी रैलियों में कांग्रेस पर ही मजबूती से हमलावर हुए हैं। इसके पीछे तर्क देते हुए सहोता कहते हैं कि छोटे बादल अपने ऑपरेशन ब्लू स्टार के माध्यम से कांग्रेस को ही निशाना बना रहे हैं। ताकि कांग्रेस का वोट बैंक उससे छिटक कर अकाली दल से जुड़े। उनका मानना है कि यह सोची समझी रणनीति के तहत ही सियासी दांव चला जा रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next