मुस्लिमों को आरक्षण देना चाहती है कांग्रेस: अमस सीएम
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि पीएम मोदी ओबीसी वर्ग से आते हैं। भाजपा 10 साल से सरकार में है। हमारी सरकार आरक्षण को शक्ति देने के लिए काम कर रही है। कांग्रेस एससी, एसटी और ओबीसी समुदाय का आरक्षण खत्म करना चाहती है। कांग्रेस उनके जगह मुसलमानों को आरक्षण देना चाहती है, जिसकी शुरुआत वे कर्नाटक में कर चुके हैं।
अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार की दीवार है: शिवराज सिंह चौहान
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली में एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भ्रष्टाचार वॉल बताया है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल अब भ्रष्टाचार की दीवार बन गए हैं। जहां भी उनकी पार्टी जीतती है, वहां भ्रष्टाचार शुरू हो जाता है।
राजस्थान सीएम का केजरीवाल पर निशाना
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि केजरीवाल भ्रष्टाचार रोकने के लिए आए थे। अब वे खुद भ्रष्टाचार के दल-दल आ गए।
विज्ञापन के लिए भाजपा ने किया सबसे अधिक आवेदन
दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि भाजपा ने लोकसभा चुनावों से संबंधित सबसे अधिक विज्ञापन अनुमोदन के लिए प्रस्तुत किए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, लगभग 2,084 राजनीतिक विज्ञापनों की मंजूरी के लिए भाजपा ने 13 मार्च से 8 मई तक लगभग 517 आवेदन जमा किए। वहीं, कांग्रेस ने 349 राजनीतिक विज्ञापनों के लिए 118 आवेदन किए हैं। आम आदमी पार्टी ने इतने ही विज्ञापनों के लिए छह आवेदन किए हैं। भाजपा के 16 विज्ञापनों के लिए तीन आवेदन मंजूरी के लिए लंबित हैं।
एक अधिकारी ने बताया कि राजनीतिक दल चुनाव के दौरान, लघु फिल्में, क्रिएटिव, विज्ञापन चलाने के लिए आवेदन जमा करते हैं। एक आवेदन में कई विज्ञापनों और लघु फिल्मों के लिए अनुरोध किया जा सकता है। आचार संहिता के कारण पार्टियों को शहर में किसी भी प्रकार के राजनीतिक विज्ञापन लगाने के लिए दिल्ली मुख्य निर्वाचन कार्यालय से मंजूरी लेनी होगी।
महोबा में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जिन्हें प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं और वे सरकार बनाने का सपना देख रहे हैं।
चुनाव में धांधली का शक
बारामूला में घाटी के शीर्ष नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा कि अगर पैसे देकर मतदाताओं को लालच दिया जा रहा है और उन्हें वोट डालने के लिए तैयार किया जा रहा है तो हम चुनाव जाएंगे। श्रीनगर जाकर मैं मालूम करूंगा कि इस बात में कितनी सच्चाई है। अगर इसमें सच्चाई है तो निश्चित तौर पर हम इसमें कार्रवाई की मांग करेंगे।
झारखंड में पीएम मोदी
झारखंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं चोरों को सोने नहीं दूंगा। मैं उनकी नींद उड़ा दूंगा। उनके खज़ाने भी खाली कर दूंगा। झारखंड में अपनी आस्था का पालन करना मुश्किल हो गया है। जिहादी मानसिकता वाले घुसपैठिए झुंड बनाकर हमला करते हैं। झारखंड सरकार ने आंख मूंद लिया है।
भावुक हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के निधन पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि वे मेरे साथ एक टर्म के लिए ही थे। वे संसद में बहुत तैयारी करके आते थे। जब मैं नया सांसद बना था तब हम उनसे पूछा करते थे, वे बहुत अच्छे से हमारा मार्गदर्शन करते थे।
अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा मैं रैली को किया संबोधित
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि देश के अंदर हालात भाजपा के खिलाफ हो रहे हैं। भाजपा हरियाणा, राजस्थान में हार रही है। महाराष्ट्र, कर्नाटक, झारखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली और पंजाब में भाजपा की सीटें कम हो रही हैं। भाजपा 400 पार कर रही है और मैं लिख कर दे रहा हूं कि एनडीए को देशभर में 230 सीटें भी नहीं मिल पाएंगी।
अमेठी में सीएम योगी
उत्तर प्रदेश के अमेठी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीएम मोदी ने 10 साल में काशी का कायाकल्प कर दिया है। उन्होंने बताया कि संसदीय क्षेत्र कैसा होना चाहिए। पीएम ने जैसा काशी के लिए किया ऐसा ही देश के लिए पीएम मोदी ने किया। एक प्रधानमंत्री अमेठी वालों ने भी चुना था क्या मिला उन्हें।
चुनाव आयोग की नसीहत
चुनाव आयोग ने कहा कि राजीनितिक दल के शीर्ष नेताओं को लोकसभा चुनाव में प्रचार अभियान का अच्छे उदाहरण पेश करना चाहिए। लोगों को उनसे अपेक्षा है। मंगलवार को आयोग ने कहा कि शेष चरणों के चुनावों में भाषण को सही करना नेताओं की जिम्मेदारी है। हालांकि, आयोग ने कहा कि प्रचार अभियान करीब दो महीने से चल रहा है पर अभी तक काफी हद तक चीजें हिंसा मुक्त और प्रलोभन मुक्त रही हैं।
निर्वाचन आयोग ने बताया कि पिछले दो माह में 425 शिकायतों में से 90 प्रतिशत शिकायतों का निपटारा कर दिया गया है। आयोग ने संतुष्टता जाहिर की कि पिछले दो माह में चुनाव अभियान हिंसा मुक्त रहा।
बंगाल की एक रैली में अमित शाह ने दावा किया कि 380 लोकसभा सीटें, जहां अब तक चुनाव हुए हैं, उसमें से 270 सीटें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जीतेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि मतुआ समुदाय को भी सीएए के तहत आवेदन करने में कोई समस्या नहीं होगी।
वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नामांकन दाखिल करने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें शुभकामनाएं दी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा, "भारतीय संस्कृति का केंद्र, बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी से लगातार तीसरी बार नामांकन भरने पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हार्दिक शुभकामनाएं।"
उन्होंने आगे कहा, "बीते 10 वर्षों में पीएम मोदी ने न केवल काशी, बल्कि पूरे देश में विश्वस्तरीय विकास करने के साथ-साथ भारत की आध्यात्मिक व सांस्कृतिक विरासत को भी संवारा है। मोदी जी के नेतृत्व में भारत के विकास और गौरव की यात्रा यूं ही अनवरत जारी रहे, बाबा विश्वनाथ और गंगा मैया से यही प्रार्थना करता हूं।"
मीडिया से बात करते हुए अमित शाह ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल जीते, तो पाकिस्तान में जश्न होगा। केंद्र मंत्री ने आगे कहा कि नस्ल और रंग के आधार पर लोगों को बांटने की बात कर कांग्रेस देश का अपमान कर रही है।
हैदराबाद से भाजपा उम्मीदवार माधवी लता ने अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "हमें जानकारी मिली कि पीठासीन अधिकारी ने एक नाबालिग लड़की को वोट डालते हुए पकड़ा। वे एफआईआर दर्ज नहीं कर रहे हैं। वे मुझ पर एफआईआर दर्ज कराने के लिए स्वतंत्र हैं, लेकिन दूसरों पर नहीं। मेरी एफआईआर राम बाण से शुरू हुई। मुझे सच बोलने के लिए एफआईआर का मेडल मिल रहा है।"
जम्मू कश्मीर में सोमवार को हुए मतदान के बाद पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, कल मतदान बहुत अच्छा हुआ। लोग दिल्ली वालों को पैगाम देना चाहते हैं कि 2019 में आप ने जो फैसला किया। उसके बाद हमारी जमीन, नौकरियों को लेकर जितने भी फैसले किए वो जम्मू-कश्मीर के लोगों को कबूल नहीं हैं।
नामांकन दाखिल करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए के नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य नेता मौजूद थे।
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयानों को लेकर पलटवार किया। उन्होंने कहा, "हम संविधान की रक्षा के लिए लड़ रहे हैं। हमने लोकसभा चुनाव के लिए पांच न्याय दिए हैं। हमने विधानसभा चुनाव के लिए दस वादे भी किए। पीएम मोदी के बयान से स्पष्ट है कि वह भ्रम में है। कभी वह हिंदू-मुस्लिम पर बात करते हैं, कभी मुस्लिम लीग और मंगलसूत्र पर। उन्हें मालूम चल गया कि किसान, महिलाएं एवं युवा उनसे खुश नहीं हैं। यह चुनाव हमेरे लिए बहुत खास है। प्रधानमंत्री की भाषा में कोई लहर नहीं बल्कि जहर है।"
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत ने हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकिन दाखिल करने के बाद उन्होंने मीडिया से बात की। कंगना ने कहा, "आज मैंने मंडी से नामांकन दाखिल किया है। सभी लोग बहुत उत्साहित हैं, यह मेरे लिए बहुत सौभाग्य की बात है कि मंडी की एक बेटी को यह मौका मिला। लोग बहुत उत्साहित हैं और एक त्योहार की तरह माहौल बना है। एक ऐतिहासिक जीत होगी।"
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी के काल भैरव मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद वे सीधे डीएम कार्यालय पहुंचे और अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी वहां मौजूद थे।
केंद्रीय मंत्री और उत्तरी मुंबई से भाजपा उम्मीदवार पीयूष गोयल ने एक रैली में दावा किया कि एनडीए की झोली में 400 से अधिक सीटें आएंगी। उन्होंने कहा, "जो अपार आशीर्वाद यहां के नागरिक हमें दे रहे हैं। मुझे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 साल के सेवा काल पर पूरा विश्वास है कि और आगे आने वाले अमृतकाल में विकसित एक भारत बनाने के लिए देश की जनता ने मन बना लिया है। 400 से अधिक सीटें पीएम मोदी की झोली में जाएंगी और उत्तर मुंबई एक रिकॉर्ड मार्जिन से पीएम मोदी को जिताएगी।"
लोकसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नामांकन दाखिल करने से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और एनडीए के तमाम नेता वाराणसी के डीएम कार्यालय पहुंचे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी से अपना नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन भरने से पहले उन्होंने दशाश्वमेध घाट में पूजा-अर्चना की। सोमवार को पीएम मोदी ने वाराणसी में पांच किलोमीटर लंबा रोड-शो किया।