फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

ग्राउंड रिपोर्ट: आसान नहीं BJP के अभेद्य किले पटना साहिब में सेंध लगाना, कांग्रेस के सामने कड़ी चुनौती

भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 31 May 2024 06:14 AM IST

सार

Ground Report: दोनों ही प्रत्याशी हाई प्रोफाइल हैं, रविशंकर दिग्गज वकील हैं, तो अंशुल कैंब्रिज से डाक्टरेट हैं। मई की भीषण गर्मी में दोनों ही प्रत्याशी खूब पसीना बहा रहे हैं। इस सीट से तीनों बार जीत भाजपा को मिली है, इसीलिए कांग्रेस प्रत्याशी अंशुल के सामने कड़ी चुनौती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रविशंकर प्रसाद, अंशुल अभिजीत - फोटो : एएनआई


इस बार भी भाजपा ने पिछली बार के विजेता और वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद को मैदान में उतारा है। उनके सामने महागठबंधन के प्रत्याशी हैं भारत के उप प्रधानमंत्री रहे जगजीवन राम के नाती और मीरा कुमार के बेटे अंशुल अभिजीत। दोनों ही प्रत्याशी हाई प्रोफाइल हैं, रविशंकर दिग्गज वकील हैं, तो अंशुल कैंब्रिज से डाक्टरेट हैं। मई की भीषण गर्मी में दोनों ही प्रत्याशी खूब पसीना बहा रहे हैं। इस सीट से तीनों बार जीत भाजपा को मिली है, इसीलिए कांग्रेस प्रत्याशी अंशुल के सामने कड़ी चुनौती है। महागठबंधन ने भी रणनीति बदली है, इसीलिए शायद यहां पीएम मोदी रोड शो कर चुके हैं और उन्होंने पटना साहिब गुरुद्वारे में मत्था भी टेका।


दिग्गजों में रहा है मुकाबला

वर्ष 2008 में पटना लोकसभा सीट को पटना साहिब और पाटलिपुत्र सीट में बांट दिया गया। 2009 में भाजपा के टिकट पर लड़े फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा पहले सांसद बने। उनके खिलाफ फिल्मों और टीवी के चर्चित अभिनेता शेखर सुमन कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में थे। 2014 के चुनाव में एक बार फिर शत्रुघ्न सिन्हा ने यह सीट भाजपा के टिकट पर जीती। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी कुणाल सिंह को हराया था। 2019 में भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर सिन्हा ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। लेकिन उन्हें रविशंकर प्रसाद के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा था। शत्रुघ्न इस बार पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।


प्रत्याशियों  को जानिये

रविशंकर प्रसाद: इनकी गिनती भाजपा के दिग्गज नेताओं में होती है। राज्यसभा के सदस्य और केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं और सुप्रीम कोर्ट में वकालत कर चुके हैं। रविशंकर अपने सख्त राजनीतिक बयानों  और रवैये के लिए जाने जाते हैं।


अंशुल अभिजीत: अभी कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। राजनीति इन्हें घुट्टी में मिली है। अंशुल सासाराम लोकसभा सीट से आठ बार के सांसद और कांग्रेस के दिग्गज नेता जगजीवन राम के नाती हैं। उनकी मां और जगजीवन राम की बेटी मीरा कुमार दो बार सासाराम सीट से जीती थीं। लोकसभा स्पीकर रहीं मीरा कुमार आईएफएस अफसर थीं और बाद में राजनीति में आईं। अंशुल की दादी सुमित्रा देवी बिहार सरकार में मंत्री रही हैं। पिता मंजुल कुमार कुशवाहा समाज से हैं। मंजुल पेशे से वकील हैं।


पिछले दो लोकसभा चुनाव के नतीजे

2019

उम्मीदवार           दल    मत%

रविशंकर प्रसाद   भाजपा   61.81

शत्रुघ्न सिन्हा        कांग्रेस   32.85


2014

उम्मीदवार           दल    मत%

शत्रुघ्न सिन्हा       भाजपा   55.04

कुणाल सिंह        कांग्रेस  24.93

विज्ञापन
विज्ञापन
Next