फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LS Polls Fifth Phase: पांचवें चरण में आठ राज्यों की 49 सीटों पर मतदान कल, ये दिग्गज हैं मैदान में

Sun, 19 May 2024 09:06 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट का प्रतिनिधित्व साल 2004 से उनकी मां सोनिया गांधी कर रही थीं। राहुल केरल के वायनाड से भी चुनाव लड़ रहे हैं और अब यह देखना होगा कि क्या वह दोनों सीट पर जीत हासिल कर पाते हैं।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2024 चरण 5 - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा के पांचवे चरण में दो केंद्र शासित प्रदेशों और छह राज्यों की कुल 49 सीट पर मतदान होगा। इस चरण में 82 महिलाओं समेत कुल 695 उम्मीदवारों मैदान में हैं। इनके भाग्य का फैसला 8.95 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर करेंगे।

विज्ञापन


इससे पहले शनिवार की शाम इस चरण के लिए प्रचार का शोर थम गया। इस चरण में कई प्रमुख राजनेता अपनी सियासी विरासत को बचाने का प्रयास करेंगे। सुचारू ढंग से चुनाव संपन्न कराने के लिए 94 हजार से अधिक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगा।

पांचवे चरण में ये दिग्गज मैदान में
कांग्रेस नेता राहुल गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट का प्रतिनिधित्व साल 2004 से उनकी मां सोनिया गांधी कर रही थीं। राहुल केरल के वायनाड से भी चुनाव लड़ रहे हैं और अब यह देखना होगा कि क्या वह दोनों सीट पर जीत हासिल कर पाते हैं। पिछले आम चुनाव में राहुल गांधी ने अमेठी से चुनाव लड़ा था लेकिन इस सीट पर वह भाजपा की स्मृति ईरानी से चुनाव हार गए थे। कांग्रेस ने स्मृति ईरानी को टक्कर देने के लिए अपने समर्पित कार्यकर्ता केएल शर्मा को इस सीट से मैदान में उतारा है। 
विज्ञापन


वहीं, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य सारण से चुनावी मैदान में हैं। उधर, महाराष्ट्र की 13 सीट पर सोमवार को मतदान होगा। हाई-प्रोफाइल उम्मीदवारों में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल शामिल हैं। कांग्रेस और भाजपा के उम्मीदवार मैदान में हैं, लेकिन यह एक ऐसी लड़ाई भी है जो यह तय करेगी कि शिवसेना के किस गुट के पास मतदाताओं का ज्यादा समर्थन है।

लद्दाख में भी चुनावी लड़ाई दिलचस्प है। जहां एक निर्दलीय उम्मीदवार भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों को टक्कर दे रहा है। बिहार के हाजीपुर में लोजपा (राम विलास) नेता चिराग पासवान अपने पिता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की विरासत को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। रामविलास ने हाजीपुर सीट कई बार जीती थी। ओडिशा में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ चौथे चरण के साथ 13 मई को शुरू हुए थे। पांचवें चरण में राज्य की कुल 21 लोकसभा सीट में से पांच और 35 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होगा। इस चरण में 49 लोकसभा सीट के लिए कुल 695 उम्मीदवार मैदान में हैं। 

 इन राज्यों की इतनी सीट पर मतदान
इस चरण में बिहार की 5, झारखंड की 3, महाराष्ट्र की 13, ओडिशा की 5, उत्तर प्रदेश की 14, पश्चिम बंगाल की 7 और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की 1-1 सीट पर मतदान होगा। 49 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों 39 सामान्य, तीन अनुसूचित जनजाति, और सात सीटें अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित।

यूपी में 14 सीटों पर डाले जाएंगे वोट
उत्तर प्रदेश में पांचवें चरण में 14 सीटों पर मतदान होगा। इनमें से ज्यादातर सीटें अवध और बुंदेलखंड क्षेत्र में हैं। इन सीटों में लखनऊ, मोहनलालगंज, रायबरेली, अमेठी, फैजाबाद, कैसरगंज, बाराबंकी, गोंडा, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर और कौशांबी सीट है। इन सीटों पर 144 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें से 10 सीटें सामान्य श्रेणी की, चार सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें