फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Elections 2024: फर्जी खबर-गलत सूचना समय रहते रोकें; समीक्षा के बाद पर्यवेक्षकों को चुनाव आयोग का सख्त निर्देश

Sat, 13 Apr 2024 07:05 AM IST
यशोधन शर्मा अमर उजाला ब्यूरो

सार

आयोग ने निर्देश दिए कि जनता को उम्मीदवार, राजनीतिक दलों, चुनाव प्रबंधन से जुड़े सभी मोबाइल नंबर और जानकारियां मिले। राज्यों और केंद्रीय पुलिस बलों का विवेकपूर्ण और पूरी तरह से तटस्थ समायोजन किया जाए।
विज्ञापन
चुनाव आयोग - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनाव आयोग ने शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के पहले चरण की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान आयोग ने अपने पर्यवेक्षकों को फर्जी खबरों और गलत सूचनाओं पर समय रहते अंकुश लगाने का निर्देश दिया। आयोग ने कहा कि सकारात्मक जानकारी आगे बढ़ाने और मतदाताओं को सक्रिय आधार पर तथ्यों से अवगत कराया जाए।

विज्ञापन


आयोग ने पारदर्शी चुनाव कराने के लिए 127 सामान्य पर्यवेक्षक, 67 पुलिस पर्यवेक्षक और 167 व्यय पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार, चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू ने सभी पर्यवेक्षकों से पारदर्शी और सबके लिए सामान अवसर उपलब्ध कराने वाली व्यवस्था को सुनिश्चित करने को कहा है। साथ ही आयोग ने कहा कि राजनीतिक विज्ञापन और पेड न्यूज की सख्त निगरानी की जाए। आयोग ने कहा कि मतदान कर्मियों को भीड़ प्रबंधन के साथ गर्मी से निपटने की भी चाक चौबंद व्यवस्था रखनी चाहिए।

आयोग ने निर्देश दिए कि जनता को उम्मीदवार, राजनीतिक दलों, चुनाव प्रबंधन से जुड़े सभी मोबाइल नंबर और जानकारियां मिले। राज्यों और केंद्रीय पुलिस बलों का विवेकपूर्ण और पूरी तरह से तटस्थ समायोजन किया जाए। 85 वर्ष से अधिक आयु के और दिव्यांगजनों के लिए घर पर मतदान और पोस्टल बैलेट की सुचारू प्रक्रिया का पालन हो। मतदाता सूची राजनीतिक दलों और चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को मिले।
विज्ञापन


आयोग ने कहा कि माइक्रो पर्यवेक्षकों की तैनाती की जाए। इसके अलावा, सभी उम्मीदवारों के प्रतिनिधियों के समक्ष ईवीएम और वीवीपैट के संचालन, ईवीएम की स्ट्रांग रूम में मजबूत सुरक्षा में निगरानी करने, शिकायत निवारण तंत्र मौजूद स्थापित करने,एकीकृत नियंत्रण कक्ष, मतदाता सूचियों के मिलान, आयोग के सभी सोशल मीडिया मंच और एप सक्रिय करने के भी निर्देश दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें