फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha: विधानसभा-लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की सूची, चुनाव आयोग ने सभी पार्टियों को दिए यह निर्देश

Sun, 28 Apr 2024 10:01 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
विज्ञापन
वेणुगोपाल राव, मल्लिकार्जुन खरगे और सोनिया गांधी। - फोटो : PTI
विज्ञापन

ओडिशा में लोकसभा चुनाव के साथ-साथ विधानसभा चुनाव भी होने वाले हैं। इसी के मद्देनजर कांग्रेस ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की है। कांग्रेस की सूची में लोकसभा चुनाव के लिए दो तो विधानसभा चुनाव के लिए 8 उम्मीदवारों का नाम है। बता दें, कांग्रेस ने ओडिशा में 147 सदस्यीय विधानसभा चुनाव के लिए अब तक 142 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। पार्टी ने दो विधानसभा सीटें जेएमएम और सीपीआई (एम) के लिए छोड़ी हैं.

लोकसभा सीट के लिए कांग्रेस उम्मीदवार

  • संबलपुर- नागेंद्र प्रधान
  • कटक- सुरेश महापात्र

विधानसभा सीट के लिए कांग्रेस उम्मीदवार

  • बारीपदा (एसटी)- प्रमोद कुमार हेम्ब्रम
  • जलेश्वर- देबी प्रसन्न चंद
  • बालासोर- मोनालिसा लेंका
  • बैराचना- अजय सामल
  • पल्लाहारा- फकीर सामल
  • बाराबती-कटक- सोफिया फिरदौस
  • जगतसिंहपुर- प्रतिमा मलिक
  • खंडपाडा- बैजयंतीमाला मोहंती

चुनाव आयोग ने सभी राजनीतिक दलों को दिए निर्देश
चुनाव आयोग ने ओडिशा के सभी राजनीतिक दलों को निर्देश दिए हैं कि सार्वजनिक रैलियों और बैठकों में बच्चों को शामिल न करें। ओडिशा के अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी एन थिरुमाला नाइक ने शनिवार को मामले में नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन


ओडिशा के सियासी समीकरण क्या है?
राज्य में लोकसभा चुनाव के साथ-साथ विधानसभा के चुनाव होंगे। ओडिशा में फिलहाल बीजू जनता दल की सरकार है जिसके मुख्यमंत्री नवीन पटनायक है। राज्य की विधानसभा 146 सदस्यीय है। 2019 में हुए विधानसभा चुनावों में बीजद ने सबसे ज्यादा 112 सीटों पर जीत दर्ज की है। इसके बाद भाजपा को 23 सीटों पर जीत मिली थी। कांग्रेस के नौ तो सीपीएम के एक विधायक जीते थे। इसके अलावा एक निर्दलीय भी जीते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें