वेणुगोपाल राव, मल्लिकार्जुन खरगे और सोनिया गांधी।
- फोटो : PTI
ओडिशा में लोकसभा चुनाव के साथ-साथ विधानसभा चुनाव भी होने वाले हैं। इसी के मद्देनजर कांग्रेस ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की है। कांग्रेस की सूची में लोकसभा चुनाव के लिए दो तो विधानसभा चुनाव के लिए 8 उम्मीदवारों का नाम है। बता दें, कांग्रेस ने ओडिशा में 147 सदस्यीय विधानसभा चुनाव के लिए अब तक 142 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। पार्टी ने दो विधानसभा सीटें जेएमएम और सीपीआई (एम) के लिए छोड़ी हैं.