फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election: भाजपा ने दूसरी बार कुशीनगर लोकसभा पर विजय दुबे पर जताया भरोसा, भाजपा से कर चुके हैं बगावत

Tue, 05 Mar 2024 01:21 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर

सार

कुशीनगर लोकसभा सीट से विजय दुबे को दूसरी बार भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस की सीट से 2012 में विधायक चुने गए थे। 2016 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में वापस आए। 2019 में पहली बार भाजपा ने जताया भरोसा, बनाया लोकसभा प्रत्याशी।
विज्ञापन
गोरखनाथ मंदिर में टिकट घोषणा के बाद सीएम से जाकर आशीर्वाद लेते विजय दुबे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 भारतीय जनता पार्टी ने कुशीनगर लोकसभा से दूसरी बार विजय दुबे को प्रत्याशी बनाया है। 2009 के लोकसभा में भी भाजपा ने प्रत्याशी बनाया था। इस चुनाव में विजय दुबे हार गए थे। इसी के बाद 2010 में वो पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए और 2012 में खड्डा विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी बनें और विधायक भी।
विज्ञापन


2016 में विजय दुबे वापस भाजपा में आ गए। 2019 में पार्टी ने भरोसा कर उन्हें कुशीनगर से अपना लोकसभा उम्मीदवार घोषित किया। इस बार इन्होंने जीत दर्ज कर फिर कुशीनगर लोकसभा में कमल का फूल खिलाया। 2024 लोकसभा चुनाव  में पार्टी में एक बार फिर से वर्तमान सांसद को कुशीनगर की लोकसभा सीट से अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें