भारतीय जनता पार्टी ने संत कबीर नगर लोकसभा सीट से प्रवीण निषाद को दूसरी बार लोकसभा प्रत्याशी बनाया है। 2019 में प्रवीण निषाद ने ही गोरखपुर लोकसभा के उपचुनाव में भाजपा को शिकस्त दी थी। लेकिन, निषाद पार्टी और भाजपा के गठबंधन में लोक सभा के सामान्य चुनाव में भाजपा ने संत कबीर नगर सीट लोकसभा सीट से प्रवीण निषाद को ही प्रत्याशी बना दिया।
प्रवीण निषाद के पिता निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। छोटे भाई श्रवण निषाद गोरखपुर के चौरीचौरा विधान सभा से विधायक हैं।