गोरखनाथ मंदिर में टिकट घोषणा के बाद सीएम से जाकर आशीर्वाद लेते विजय दुबे
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय जनता पार्टी ने कुशीनगर लोकसभा से दूसरी बार विजय दुबे को प्रत्याशी बनाया है। 2009 के लोकसभा में भी भाजपा ने प्रत्याशी बनाया था। इस चुनाव में विजय दुबे हार गए थे। इसी के बाद 2010 में वो पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए और 2012 में खड्डा विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी बनें और विधायक भी।
2016 में विजय दुबे वापस भाजपा में आ गए। 2019 में पार्टी ने भरोसा कर उन्हें कुशीनगर से अपना लोकसभा उम्मीदवार घोषित किया। इस बार इन्होंने जीत दर्ज कर फिर कुशीनगर लोकसभा में कमल का फूल खिलाया। 2024 लोकसभा चुनाव में पार्टी में एक बार फिर से वर्तमान सांसद को कुशीनगर की लोकसभा सीट से अपना प्रत्याशी घोषित किया है।