फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Lok Sabha Poll: दूसरे चरण में कहां-कहां मतदान, किन उम्मीदवारों के बीच मुकाबला? सब कुछ ग्राफिक्स में देखें

स्पेशल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Fri, 26 Apr 2024 07:10 AM IST

सार

Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान चल रहा है। इस चरण में मणिपुर समेत 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 88 सीटों के लिए वोटिंग हो रही है। दूसरे दौर में जिन सीटों पर मतदान हो रहा है, उनमें सबसे ज्यादा 20 लोकसभा सीटे केरल की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2024 चरण 2 - फोटो : AMAR UJALA

लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के लिए आज (26 अप्रैल) मतदान हो रहा है। मणिपुर समेत 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 88 सीटों के लिए वोटिंग जारी है। मणिपुर की बाहरी मणिपुर लोकसभा सीट के 15 विधानसभा क्षेत्रों में पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान हो चुका है, जबकि 13 अन्य विधानसभा क्षेत्रों में दूसरे चरण में मतदान हो रहा  है। मध्य प्रदेश की बैतूल सीट पर बसपा प्रत्याशी के निधन के बाद मतदान दूसरे चरण की बजाय तीसरे चरण के लिए स्थगित कर दिया गया है। 

26 अप्रैल को होने वाले मतदान में 1198 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर है। वहीं, बाहरी मणिपुर लोकसभा के भी चार उम्मीदवारों को जोड़ें तो कुल संख्या 1202 हो जाती है। बैतूल लोकसभा सीट पर आठ उम्मीदवार मैदान में हैं। जहां अब तीसरे चरण में मतदान होना है।  

दूसरे दौर में जिन सीटों पर मतदान है, उनमें केरल की सभी 20, कर्नाटक की 14, राजस्थान की 13, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश की आठ-आठ, मध्य प्रदेश की छह, असम और बिहार की पांच-पांच, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल की तीन-तीन और जम्मू-कश्मीर और त्रिपुरा की एक-एक सीट शामिल है। इसके अलावा मणिपुर में एक भाग मणिपुर बाहरी सीट का है। 

2019 में इन 88 में से 52 सीटें भाजपा ने जीतीं थीं। वहीं कांग्रेस को 18 और शिवसेना और जदयू को चार-चार सीटों पर सफलता मिली थी। इसके अलावा 10 सीटें अन्य के खाते में गई थी। 

पिछले चुनाव में इन 88 सीटों पर कुल 70.09 फीसदी वोट पड़े थे। सबसे ज्यादा 84.14 फीसदी मतदान मणिपुर की बाहरी मणिपुर सीट पर हुआ था। वहीं, सबसे कम 53.70 फीसदी मतदान कर्नाटक की बैंगलोर दक्षिण सीट पर दर्ज किया गया था।

हम आपको ग्राफिक्स के जरिए बता रहे हैं कि दूसरे चरण की किन 88 सीटों पर मतदान है? इन सीटों पर उम्मीदवार कौन हैं? यहां किसके बीच मुकाबला  है?

Next