आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने रविवार को अपना घोषणा-पत्र जारी कर दिया। भाजपा ने नई दिल्ली में पार्टी का संकल्प पत्र जारी किया। इस दौरान घोषणा-पत्र समिति के अध्यक्ष राजनाथ सिंह, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे। इस संकल्प पत्र के केंद्र में गरीब, किसान, महिला और युवा वर्ग को रखा गया है, जिसे पीएम मोदी अपने चुनाव अभियान में चार जातियां बताते आए हैं।
इस बार के घोषणा पत्र में क्या है खास? इन मुद्दों को प्रमुखता दी गई है? यह घोषणा पत्र पिछले से कितना अलग है? 2019 के घोषणा में क्या वादे किए गए थे?

2024 चुनाव के लिए भाजपा का घोषणा-पत्र क्या है?
भाजपा ने 2024 लोकसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा-पत्र संकल्प पत्र के नाम से जारी किया है। पार्टी का ये संकल्प पत्र 76 पन्नों का है, जिसमें कई वादे किए गए हैं। घोषणा-पत्र जारी करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि घोषणा-पत्र समिति को करीब 15 लाख सुझाव मिले हैं। इसमें ऑनलाइन माध्यम नमो एप से चार लाख और वीडियो से 10 लाख सुझाव मिले हैं।
भाजपा के घोषणा-पत्र में किस वर्ग के लिए क्या है?
1. युवाओं के लिए
पेपर-लीक पर लगाम लगाने के लिए कानून लाया जाएगा। भाजपा ने कहा कि हमने सरकारी भर्ती परीक्षाओं में अनियमितता को रोकने के लिए सख्त कानून बनाया है। अब, हम इस कानून को सख्ती से लागू करके, युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को कड़ी सजा देंगे।
भाजप ने कहा कि उसकी सरकार ने सरकारी भर्ती परीक्षाओं का पारदर्शी आयोजन कर लाखों युवाओं को सरकारी नौकरियों में भर्ती किया है। हम आगे भी सरकारी भर्तियां समयबद्व और पारदर्शी तरीके से करते रहेंगे। हम सरकारी परीक्षाओं के सफल आयोजन के लिए इच्छुक प्रदेश सरकारों को भी सहयोग देंगे।
और क्या खास है?
2019 के घोषणा में क्या वादे किए गए थे?
भाजपा का 2019 का संकल्प पत्र 50 पन्नों का था, जिसमें 75 वादे किए गए थे। भाजपा के अनुसार, 12 कमेटियों ने संकल्प पत्र पूरा करने में अहम भूमिका निभाई थी। घोषणा-पत्र जारी करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा था कि 2022 तक सभी वादे पूरा किए जाएंगे।