फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: राहुल गांधी पर केरल CM की टिप्पणी पर बिफरे शशि थरूर, कहा- विजयन उनकी तरह 4200 किमी यात्रा कर के दिखाएं

Wed, 24 Apr 2024 02:32 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन केरल में कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने केरल सीएम को राहुल गांधी को गंभीर नेता न बताने टिप्पणी पर खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने कहा कि आप उनकी तरह 4200 किमी की यात्रा करके दिखाइए।
 
विज्ञापन
शशि थरूर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन केरल में कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने केरल सीएम को राहुल गांधी को गंभीर नेता न बताने टिप्पणी पर खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी एक गंभीर नेता है। आप उनकी तरह 4200 किमी की यात्रा करके दिखाइए।
विज्ञापन


बुधवार को दूसरे चरण के चुनाव प्रचार का आखिरी दिन था। इन दिनों कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर जमकर बयानबाजी चल रही है। इसी बीच केरल सीएम ने भी कांगेस पर खूब तंज कसा था। शशि थरूर ने केरल सीएम की उस टिप्पणी पर कहा कि राहुल गांधी बहुत गंभीर नेता है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि केरल मुख्यमंत्री 4200 किलोमीटर की कन्याकुमारी से कश्मीर तक की यात्रा करें। वे चाहते हैं कि वे ऐसा करें। कन्याकुमारी से कश्मीर तक के रास्ते में मिलने वाले लोगों की समस्याएं सुनें। लोगों की समस्याओं, मुद्दों पर चर्चा करें। वह तो गंभीर राजनेता हैं, तो वे ऐसा करें। उन्होंने यह भी कहा कि जनता ने हमसे समझौता कर लिया है। मुझे मतदान के दिन से अब परिणाम तक का इंतजार है। जनता का फैसला तब तक सबके सामने होगा।

पित्रोदा की टिप्पणी उनकी व्यक्तिगत राय है
तिरूवनंतपुरम से कांग्रेस के उम्मीदवार शशि थरूर ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा की टिप्पणी पर कहा कि वह उनकी व्यक्तिगत राय है। उनका कहना है कि सैम पित्रोदा ने जो कुछ भी कहा है वह कांग्रेस के घोषणापत्र में नहीं है। हम एक लोकतांत्रिक पार्टी हैं, इसलिए उनकी व्यक्तिगत राय देने के अधिकार को नहीं छीन सकते। न ही किसी की निजी राय को पार्टी की राय माना जाना चाहिए। 
विज्ञापन


हार के डर से कीचड़ उछाल रही है भाजपा
शशि थरूर ने कहा कि भाजपा इन दिनों कांग्रेस पर कीचड़ उछालने में लगी हुई है। क्योंकि भाजपा को अपनी हार का डर सता रहा है इसलिए वह ऐसी बेतुकी बातें कर रही है। हमारे घोषणापत्र में कहीं नहीं लिखा कि हम धन का पुनर्वितरण करेंगे। न ही ऐसा लिखा है कि किसी का सोना या मंगलसूत्र छीनकर किसी और को बांटेंगे। यह कांग्रेस का एजेंडा नहीं है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें