कर्नाटक के कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने मंगलवार को कहा कि पार्टी थोड़ा परेशानी में है। क्योंकि राज्य में आगामी विधान परिषद चुनावों के लिए 300 से अधिक टिकट चाहते हैं।
कर्नाटक के कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने मंगलवार को कहा कि पार्टी थोड़ा परेशानी में है। क्योंकि राज्य में आगामी विधान परिषद चुनावों के लिए 300 से अधिक टिकट चाहते हैं।
विज्ञापन
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री शिवकुमार ने कहा कि टिकटों का फैसला पार्टी के उच्चाधिकारी करेंगे। बता दें कि कर्नाटक विधान परिषद की 11 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव 13 जून को होंगे। विधानसभा में मौजूदा स्थिति के अुनसार कांग्रेस 7 सीटें, भाजपा तीन और जेडीएस एक सीट पर जीत सकती है।
मंगलवार को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और शिवकुमार कांग्रेस हाई कमांड के साथ उम्मीदवारों पर चर्चा के लिए नई दिल्ली रवाना हुए। एमएलसी चुनाव के लिए नामांकन दाखिल शुरू हो चुका है जो कि यह 3 जून तक चलेगा।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि सभी वर्गों से यहां 300 से अधिक उम्मीदवार हैं। सात सीटों के लिए सभी वर्गों को समायोजित करना मुश्किल है। मौजूदा सदस्य ने पार्टी के लिए काम किया है। ऐसा कोई नहीं है जिसने काम न किया हो। उनमें से कुछ को ब्लॉक स्तर पर, कुछ को जिला और राज्य स्तर पर पद मिले हैं। उन्होंने यह भी कहा कि तटीय क्षेत्रों के लिए टिकट मांगे गए हैं, कल्याण कर्नाटक, कित्तूर कर्नाटक, बेंगलुरु और पुराने मैसूरु क्षेत्रों के लिए भी टिकट मांगे गए हैं। जिसे हमें सभी क्षेत्रों में बांटना है। टिकट का फैसला दिल्ली में कांग्रेस हाई कमांड से होगा।