Jharkhand Election Phase-1: झारखंड चुनाव के पहले चरण में कहां-किनके बीच मुकाबला? जानें सभी 43 सीटों का हाल
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवेंद्र तिवारी
Updated Wed, 13 Nov 2024 06:11 PM IST
सार
Jharkhand Election Phase 1: झारखंड में विधानसभा चुनाव 2024 के पहले चरण का मतदान आज संपन्न हो गया। पहले दौर में 15 जिलों की 43 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ, जहां कुल 683 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रहे।
झारखंड विधानसभा चुनाव चरण 1
- फोटो : AMAR UJALA
झारखंड में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान बुधवार को खत्म हो गया। 43 सीटों पर सुबह शाम 5 बजे तक 64.86% मतदान दर्ज किया गया है। पहले चरण के मतदान के साथ ही इस चरण में उतरे सभी 683 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई।
झारखंड विधानसभा चुनाव चरण 1
- फोटो : AMAR UJALA
झारखंड में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान बुधवार को खत्म हो गया। 43 सीटों पर सुबह शाम 5 बजे तक 64.86% मतदान दर्ज किया गया है। पहले चरण के मतदान के साथ ही इस चरण में उतरे सभी 683 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई।
झारखंड विधानसभा चुनाव चरण 1
- फोटो : AMAR UJALA
पहले चरण के खास चेहरे कौन से हैं?
झारखंड चुनाव के पहले चरण में चर्चित सीटों में सरायकेला, रांची, जमशेदपुर पश्चिम, जगन्नाथपुर और जमशेदपुर पूर्व शामिल हैं। खास चेहरों की बात करें तो, पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन सरायकेला सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री झारखंड चुनाव से पहले अगस्त में भाजपा में शामिल हो गए थे। जमशेदपुर पश्चिम में कांग्रेस के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का सामना जदयू नेता सरयू रॉय से है। सरयू रॉय ने 2019 के चुनाव में तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुबर दास को शिकस्त दी थी।
जमशेदपुर पूर्व में कांग्रेस के अजॉय कुमार का मुकाबला पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास की बहू और भाजपा उम्मीदवार पूर्णिमा दास से है। जगन्नाथपुर में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी और भाजपा उम्मीदवार गीता कोड़ा का कांग्रेस नेता सोना राम सिंकू से सामना होगा। वहीं, रांची सीट पर 1996 से विधायक और वरिष्ठ भाजपा नेता चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह (सीपी सिंह) के सामने झारखंड मुक्ति मोर्चा की मौजूदा राज्यसभा सांसद महुआ माजी हैं।
झारखंड विधानसभा चुनाव 2024
- फोटो : Amar Ujala
किनके बीच मुकाबला है?
झारखंड में मुख्य मुकाबला झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाले महागठबंधन और भाजपा नीत एनडीए के बीच माना जा रहा है। पहले चरण की कुल 43 में से झामुमो ने 23 सीटों पर तो कांग्रेस ने 17 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। वहीं लालू प्रसाद यादव की राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने कुल पांच सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए हैं जिनमें से दो महागठबंधन प्रत्याशी के खिलाफ भी हैं।
वहीं, दूसरी एनडीए में भाजपा ने 43 में से 36 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। इसके बाद सुदेश महतो की आजसू ने चार, नीतीश कुमार की जदयू ने दो और चिराग पासवान की लोजपा (आर) ने एक सीट पर प्रत्याशी उतारा है। इसके अलावा अन्य छोटे-छोटे दलों ने भी मुकाबले को दिलचस्प बनाने की कोशिश की है।
आइये जानते हैं कि पहले चरण की किन 43 सीटों पर मतदान है? इन सीटों पर उम्मीदवार कौन हैं? यहां किसके बीच मुकाबला है?