फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड में भाजपा की रैली में गरजे सीएम योगी: नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हैं, पाकिस्तान कांप रहा है, नया भारत...

Thu, 14 Nov 2024 03:58 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बोकारो / धनबाद

सार

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज झारखंड में भाजपा की दो चुनावी रैलियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व में मजबूत सरकार होने के कारण आज पाकिस्तान कांप रहा है, नया भारत किसी को बख्शता नहीं है।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज झारखंड में भाजपा के लिए चुनाव प्रचार किया। उन्होंने धनबाद में भाजपा की जनसभा में दावा किया कि पहले चरण के मतदान से संकेत मिलते हैं कि भाजपा झारखंड में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। सीएम योगी ने आरोप लगाया कि झामुमो के नेतृत्व वाला गठबंधन झारखंड को नक्सलियों का गढ़ बनाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने सत्ताधारी दल- झामुमो पर बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्याओं को बसने की अनुमति देकर झारखंड के अस्तित्व पर खतरा पैदा करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने जनता से बहुमत दिलाने का आह्वान किया और कहा कि उत्तर प्रदेश की तरह झारखंड में भी डबल इंजन वाली सरकार बनाकर 'लव जिहाद और भूमि जिहाद' को खत्म किया जाए।
विज्ञापन


कांग्रेस और झामुमो धार्मिक आधार पर समाज में दरार पैदा कर रहे हैं
धनबाद के बाद झारखंड के बोकारो में चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचे सीएम योगी ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश की सीमाएं सुरक्षित हैं, पाकिस्तान कांप रहा है, क्योंकि नया भारत किसी को नहीं बख्श रहा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता ने घुसपैठियों को सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर देने का वादा किया, भाजपा ऐसा नहीं होने देगी। सीएम योगी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और झामुमो धार्मिक आधार पर समाज में दरार पैदा कर रहे हैं और मुस्लिम तुष्टीकरण कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें