फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana-J&K Exit Poll: नतीजों से पहले किसे खुश करेंगे अनुमान? 5 अक्तूबर को अमर उजाला पर देखें हर एग्जिट पोल

Wed, 02 Oct 2024 06:15 PM IST
शिवेंद्र तिवारी स्पेशल डेस्क, अमर उजाला

सार

Haryana, Jammu-Kashmir Election Exit Poll 2024 Result: हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजे 8 अक्तूबर को घोषित किए जाएंगे। इससे पहले 5 अक्तूबर  शाम को अलग-अलग मीडिया चैनलों और सर्वे एजेंसियों की तरफ से एग्जिट पोल जारी किए जाएंगे। एग्जिट पोल मतदान के तुरंत बाद किया जाता है। इसमें केवल वोटर्स को ही शामिल किया जाता है।
 
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर-हरियाणा विधानसभा चुनाव - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में मतदान की प्रक्रिया मंगलवार को संपन्न हो गई। हरियाणा में 5 अक्तूबर को वोट डाले जाएंगे। हरियाणा में मतदान प्रक्रिया खत्म होने के साथ ही अलग-अलग एजेंसियां दोनों राज्यों के एग्जिट पोल जारी करेंगी। हालांकि, इसके लिए आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। 
विज्ञापन


दरअसल, चुनाव आयोग ने  5 अक्तूबर को शाम 6:30 बजे तक प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया या किसी अन्य तरीके से प्रसार के माध्यम से एग्जिट पोल के किसी भी प्रकाशन पर प्रतिबंध लगा रखा है। यानी, शनिवार 5 अक्तूबर की शाम 6.30 बजे बाद ही एग्जिट पोल सामने आएंगे। तमाम सर्वे एजेंसियां इस बात का अनुमान जातएंगी की हरियाणा और जम्मू कश्मीर में किस पार्टी की सरकार बन सकती है? किस पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती हैं?  

पहले जानते हैं कि एग्जिट पोल क्या है?
एग्जिट पोल एक तरह का चुनावी सर्वे होता है। मतदान वाले दिन जब मतदाता वोट देकर पोलिंग बूथ से बाहर निकलता है तो वहां अलग-अलग सर्वे एजेंसी और समाचार चैनल के प्रतिनिधि मौजूद होते हैं। वह मतदाता से मतदान को लेकर सवाल पूछते हैं। इसमें उनसे पूछा जाता है कि उन्होंने किसको वोट दिया है? इस तरह से हर विधानसभा या लोकसभा के अलग-अलग पोलिंग बूथ से मतदाताओं से सवाल पूछा जाता है। मतदान खत्म होने तक बड़ी संख्या में आंकड़े एकत्र हो जाते हैं। इन आंकड़ों को जुटाकर और उनके उत्तर के हिसाब से अंदाजा लगाया जाता है कि पब्लिक का मूड किस ओर है? मैथमेटिकल मॉडल के आधार पर ये निकाला जाता है कि कौन सी पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती हैं? इसका प्रसारण मतदान खत्म होने के बाद ही किया जाता है। 

एग्जिट पोल कौन जारी करता है?
सर्वे एजेंसी या न्यूज चैनल एग्जिट पोल कराते हैं। एग्जिट पोल मतदान के तुरंत बाद कराया जाता है, जिसमें केवल मतदाताओं को ही शामिल किया जाता है। एग्जिट पोल में वही लोग शामिल होते हैं, जो मतदान कर बाहर निकलते हैं। एग्जिट पोल निर्णायक दौर में होता है। इससे पता चलता है कि लोगों ने किस पार्टी पर भरोसा जताया है। 

इस बार कब जारी होंगे एग्जिट पोल?
चुनाव आयोग ने 18 सितंबर की सुबह 7 बजे से 5 अक्तूबर शाम 6.30 बजे तक किसी भी तरह के एग्जिट या ओपिनियन पोल पर प्रतिबंध लगा रखा है। इस अवधि के दौरान प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से एग्जिट पोल का संचालन, प्रकाशन, प्रचार करने या किसी अन्य तरीके से किसी भी एग्जिट पोल के परिणाम को प्रसारित करने पर प्रतिबंध है। यानी 5 अक्तूबर को शाम 6.30 बजे के बाद ही एग्जिट पोल जारी होंगे। 

5 अक्तूबर को शाम 6.30 बजे के बाद तमाम सर्वे एजेंसियां या न्यूज चैनल एग्जिट पोल जारी करेंगे। Amar Ujala Mobile App और amarujala.com  पर सभी एजेंसियों के एग्जिट पोल एक जगह मिलेंगे। जैसे ही अलग-अलग चैनलों और एजेंसियों के एग्जिट पोल आने शुरू होंगे उन सभी को उसी वक्त आप अमर उजाला पर देख सकेंगे।
 
दोनों राज्यों में किस पार्टी कितनी सीटें मिल सकती हैं। हरियाणा में लोग मौजूदा सरकार पर अपना भरोसा फिर जाताएंगे या सत्ता परिवर्तन हो सकता है? जम्मू कश्मीर में दस बाद हो रहे चुनाव में हुई बंपर वोटिंग किस पार्टी के लिए फायदेमंद हो सकती है? एग्जिट पोल के रुझान आखिर किस ओर इशारा कर रहे हैं? ये सब आपको Amar Ujala Mobile App और amarujala.com पर मिलेगा। 
विज्ञापन

  • अमर उजाला मोबाइल App नहीं, तो अभी करें डाउनलोड
  • अगर आपने अपने मोबाइल में अमर उजाला App अब तक डाउनलोड नहीं किया है तो तुरंत कर लीजिए। यहां आपको न केवल चुनावों के एग्जिट पोल और नतीजों से जुड़े अपडेट्स मिलेंगे, बल्कि अपने आसपास की हर खबर भी सबसे पहले मिलेगी। App डाउनलोड करने का सबसे आसान तरीका अपनाएं- 
  • गूगल या एपल प्ले स्टोर पर जाएं। 
  • अमर उजाला सर्च करें।
  • अमर उजाला एप का ऑप्शन दिखते ही उसे डाउनलोड कर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें