फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exit Poll: कितने सटीक होते हैं एग्जिट पोल, बीते तीन चुनावों में किस एजेंसी ने क्या बताया और नतीजा क्या आया?

Mon, 03 Jun 2024 02:35 PM IST
शिवेंद्र तिवारी स्पेशल डेस्क, अमर उजाला

सार

Exit Poll Results Lok Sabha Election: आखिर चरण के मतदान के बाद 1 जून की शाम को अलग-अलग एजेंसियों के एग्जिट पोल जारी किए गए। ज्यादातर एग्जिट पोल में मौजूदा एनडीए सरकार को 350 से ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान जताया जा रहा है।  
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव एग्जिट पोल - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव के नतीजे मंगलवार को आएंगे। इससे पहले शनिवार को आए एग्जिट पोल में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनने का अनुमान जाताया गया है। ज्यादातर एग्जिट पोल में मौजूदा एनडीए सरकार को 350 से ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान जताया जा रहा है।  तीन एग्जिट पोल ऐसे भी हैं जो एनडीए को चार सौ सीट मिलने का भी अनुमान जताया है। एग्जिट पोल आने के बाद तमाम विपक्षी दल इन्हें गलत बता रहे हैं। इनके आकंड़ों पर सवाल भी खड़े कर रहे हैं। आखिर एग्जिट पोल कितने सही होते हैं? क्या इनमें किए गए दावे हमेशा सटीक होते हैं? बीते तीन चुनावों में इन पोल में क्या कहा गया था और बाद में नतीजे क्या निकले? आइये जानते हैं...

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024 Exit Poll - फोटो : अमर उजाला

2019 में कैसे थे एग्जिट पोल?
लोकसभा चुनाव 2019 के अधिकतर एग्जिट पोल ने भाजपा को सत्ता में आते हुए दिखाया था। एग्जिट पोल में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिलता दिखया गया था। वहीं खासतौर पर कांग्रेस के लिए एग्जिट पोल नतीजे बेहद निराशाजनक थे। 2024 की तरह 2019 में विपक्ष गठबंधन 'इंडिया' का अस्तित्व नहीं था बल्कि तमाम विरोध दल यूपीए के तहत चुनाव में उतरे थे। हालांकि, कुछ दल ऐसे भी थे जो किसी गठजोड़ का हिस्सा नहीं बने थे।

दो एग्जिट पोल को छोड़ दें तो अमूमन हर एग्जिट पोल में भाजपा और सहयोगियों को 300 पार दिखाया गया था। कांग्रेस तीन अंकों तक पहुंचने में भी नहीं दिखाई गई थीं। हर एग्जिट पोल में यूपीए को 100 से ज्यादा सीटों तक पहुंचते दिखाया गया था। 2019 के सभी एग्जिट पोल में यूपीए को 100 से 120 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया था। भाजपा के बाद सबसे ज्यादा सीटें हासिल करने वाले दूसरी बड़ी पार्टी कांग्रेस बताई गई थीं। 

 

न्यूज 24-चाणक्य के पोल में एनडीए को पहले से भी कहीं ज्यादा यानी 350 सीटें दी गई थींं। वहीं यूपीए को 95 और अन्य को 97 सीटें दिखाई गई थींं। 

न्यूज 18-इप्सॉस के पोल में एनडीए को 336 सीटें दिखाई गई थींं। वहीं यूपीए को 82 और अन्य को 124 सीटें दी गई थींं। 

टाइम्स नाउ-वीएमआर ने एनडीए को 306, यूपीए को 132 और अन्य को 104 सीटें दी थींं। न्यूज नेशन ने अपने एग्जिट पोल में एनडीए को 282 से 290 के बीच सीटें दी थींं। यूपीए 118 से 126 सीट के बीच बताया गया था। वहीं अन्य को 130 से 138 सीटें मिलती दिखाई गई थींं। 

इंडिया टीवी-सीएनएक्स के एग्जिट पोल में भी एनडीए को 300 सीट मिलती दिखाई गई थींं। यूपीए को 120 और अन्य को 122 सीटें दिखाई गई थींं। 

न्यूजएक्स ने एनडीए को सबसे कम यानी 242 सीटें दी थींं। यूपीए को 162 और अन्य को 136 सीटें दी गई थींं।
 

एजेंसी

भाजपा+

कांग्रेस+

अन्य

आजतक-एक्सिस माय इंडिया

339-365

77-108

79-111

एबीपी-नील्सन

267

127

148

इंडिया टीवी-सीएनएक्स

300

120

122

न्यूज18-इप्सोस

336

82

124

न्यूज 24-चाणक्य

350

95

97

टाइम्स नाउ-वीएमआर

306

132

104

न्यूज नेशन

282-290

118-126

130-138

रिपब्लिक-सी वोटर

305

124

11

लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : AMAR UJALA

2019 चुनाव के नतीजे क्या थे?
पिछली बार देशभर में सात चरणों में चुनाव कराए गए थे। ये चुनाव 543 में 542 सीटों के लिए कराए गए थे। तमिलनाडु के वेल्लोर लोकसभा क्षेत्र में भारी नकदी बरामदगी के बाद लोकसभा चुनाव रद्द कर दिया गया था। इस तरह से 542 सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे 23 मई 2019 को घोषित हुए थे। एग्जिट पोल के अनुमान करीब-करीब सही हुए और भारतीय जनता पार्टी लगातार दूसरी बार खुद के दम पर सत्ता में आई। भाजपा ने सबसे ज्यादा 303 सीटें जीतीं। इसके बाद कांग्रेस को महज 52 सीटों पर जीत मिली। इसके अलावा तृणमूल कांग्रेस के 22 सांसद, बसपा के 10, भाकपा के 2, माकपा के 3 और एनसीपी के 5 सांसद जीते। चुनाव नतीजों के बाद भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार बनी जिसके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने। 30 मई 2019 को वाराणसी सांसद नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।

2014 में कैसे थे एग्जिट पोल?
2014 के एग्जिट पोल ने भाजपा नीत एनडीए गठबंधन के विजयी होने की घोषणा की थीं। एबीपी न्यूज-निलसन ने एनडीए को 281 सीटें दी थींं। जबकि, कांग्रेस को 97 सीटें दिखाई थींं। अन्य के खातों में 165 सीटें दिखाई थीं। सीएनएन-आईबीएन ने 2014 के एग्जिट पोल में भाजपा गठबंधन को 270-282 सीटें दी थींं। जबकि, कांग्रेस को 92-102 के बीच सीटें दिखाई थींं। अन्य के खाते में 150-159 सीटें दी थींं। 

एजेंसी

भाजपा+

कांग्रेस+

अन्य

एबीपी न्यूज-निलसन

281

97

165

सीएनएन-आईबीएन

            270-282

90-102

150-159

इंडिया टूडे-सिसरो

261-283

110-120

150-162

न्यूज24-चाणक्य

340

70

133

टाइम्स नाऊ-ओआरजी

249

148

146

इंडिया टीवी-सी वोटर

281

101

153

2014 के नतीजे क्या थे? 
ज्यादातर एग्जिट पोल ने साल 2014 में भारतीय जनता पार्टी के खाते में 200 से ज्यादा सीटें आने का दावा किया था। नतीजों में भारतीय जनता पार्टी 282 के प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आई। यूपी में सबसे ज्यादा भाजपा ने 80 में से 71 सीटें जीती थींं। वहीं कांग्रेस 44 सीटों पर अटक गई थीं। 

2009 में कैसे थे एग्जिट पोल?
लोकसभा चुनाव 2014 में एग्जिट पोल अनुमानों में कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए एनडीए से आगे दिखाई दिखाई गई थींहै। ज्यादातर अनुमानों में में त्रिशंकु संसद की संभावना जताई गई थी।

सर्वेक्षणों के परिणामों में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को यूपीए और तीसरे मोर्चे से बहुत अधिक पीछे नहीं, बल्कि 100 से कुछ अधिक सीटों पर दिखाया गया था।

सीएनएन-आईबीएन ने यूपीए को 185-205 सीटें दी थींं, जबकि भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को 165 से 185 सीटें मिलने का अनुमान लगाया था। तीसरे मोर्चे को 110 से 130 सीटें और चौथे मोर्चे को 25 से 35 सीटें मिलने का अनुमान लगाया था। 'अन्य' को 20 से 30 सीटें मिलने की संभावना जताई गई थी।

हेडलाइंस टुडे चैनल ने कांग्रेस और उसके सहयोगियों को 191 सीटें दी थीं, जबकि भाजपा और उसके सहयोगियों को 180 सीटें दी थींं। वामपंथीं पार्टियों को 38 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया था, जबकि बसपा सहित 'अन्य' को 134 सीटें मिलने का अनुमान था।

इंडिया टीवी सी-वोटर ने अपने अनुमान में कहा था कि यूपीए को 195 सीटें मिलेंगी। आरजेडी, एलजेपी और एसपी की 32 सीटें जोड़ने पर 227 सीटें मिलने की बात कही गई थी। चैनल ने एनडीए को 189 और तीसरे मोर्चे को 113 सीटें दी थीं। 'अन्य' को 14 सीटें मिलने का अनुमान था।

एजेंसी/संस्थान

     

यूपीए

एनडीए

अन्य

सीएनएन-आईबीएन

185-205

165-185

153-193

इंडिया टीवी-सीवोटर

189-201

183-195

147-171

स्टार-नीलसन

199

196

148

हेडलाइंस टुडे

191

180

172

विज्ञापन

2009 में नतीजे क्या था?
लोकसभा चुनाव 2009 में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन को 262 सीटें मिली थीं, जो कि बहुमत के लिए आवश्यक संख्या से 10 कम थी। सबसे ज्यादा कांग्रेस को 206 सीटें आई थीं। राष्ट्रीय वहीं लोकतांत्रिक गठबंधन को 159 मिली थीं। भारतीय जनता पार्टी को 116 सीटें आई थीं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें