फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Elections 2024 Exit Poll: हार की आशंका के बावजूद विपक्षी दलों की आस बरकरार; एग्जिट पोल पर किस नेता ने क्या कहा

Mon, 03 Jun 2024 01:35 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Elections 2024 Exit Poll: देश के आम चुनाव के नतीजे आने में अब 24 घंटे से भी कम समय बाकी है। एग्जिट पोल में सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को बड़ी जीत का अनुमान लगाया गया है। इसमें विपक्षी दलों की करारी हार का अंदेशा प्रकट किया गया है। इसके बावजूद विपक्षी दलों के कई नेता ऐसे हैं, जिनकी आस बरकरार है। जानिए एग्जिट पोल पर किस विपक्षी पार्टी के कौन से नेता ने क्या कहा
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2024 एग्जिट पोल पर विपक्षी नेताओं के बयान - फोटो : amar ujala graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एग्जिट पोल के अनुमानों के आधार पर देश में एक बार फिर NDA की स्पष्ट बहुमत वाली सरकार बनने के संकेत मिले हैं। चुनाव आयोग चार जून को मतगणना कराएगा। इससे पहले अलग-अलग एजेंसियों के एग्जिट पोल पर विपक्षी पार्टियों ने चौंकाने वाले बयान दिए हैं। देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी- कांग्रेस की संसदीय दल प्रमुख सोनिया गांधी ने एग्जिट पोल पर एक सवाल के जवाब में कहा, 'हमें इंतजार करना होगा। इंतजार करें और देखें। हमें पूरी उम्मीद है कि असली नतीजे एग्जिट पोल में दिखाए गए अनुमानों से बिल्कुल उलट होंगे।' गौरतलब है कि सोनिया गांधी से पहले उनके बेटे राहुल ने कांग्रेस पार्टी की बैठक में एग्जिट पोल को 'मोदी पोल' बताकर सिरे से खारिज कर दिया था। इस पर सत्ताधारी भाजपा, एग्जिट पोल करने वाली एजेंसियों के प्रमुख और केंद्रीय मंत्रियों ने कहा कि राहुल कल्पना लोक में रहते हैं, इसलिए उन्हें आंकड़ों पर यकीन नहीं। कांग्रेस के अलावा TMC ने भी नकारा
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी- तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेता अभिषेक बनर्जी ने एग्जिट पोल को भाजपा की चाल और रणनीति करार दिया। उन्होंने कहा कि इसका मकसद उन राज्यों में मतगणना को प्रभावित करना है, जहां उनका संगठन कमजोर है। अभिषेक ने दावा किया कि तृणमूल इस बार 30 से कम सीटें नहीं जीतेगी। उन्होंने कहा कि जनता को 2021 में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के दौरान आए एग्जिट पोल और वास्तविक परिणाम याद होंगे। इस बार भी नतीजा वैसा ही होगा। अभिषेक के अलावा तृणमूल सांसद साकेत गोखले ने भी एक्स हैंडल पर पोस्ट में एग्जिट पोल को नकार दिया औऱ 2021 के विधानसभा चुनाव परिणामों की याद दिलाई।
विज्ञापन

विपक्षी गठबंधन में कौन से राजनीतिक दल
गौरतलब है कि विपक्षी दलों के गठबंधन- INDIA में 20 से अधिक राजनीतिक दल शामिल हैं। लोकसभा और राज्यसभा मिलाकर इन दलों के पास 130 से अधिक सांसद हैं। हालांकि, एग्जिट पोल में अधिकांश एजेंसियों का अनुमान है कि विपक्षी गठबंधन 150-170 सीटों के बीट सिमट जाएगा। अधिकांश दलों के नेताओं ने एग्जिट पोल के अनुमानों को खारिज कर दिया है।
 
पार्टी   सांसद
कांग्रेस 49
डीएमके   24
टीएमसी     23
शिवसेना (यूबीटी) 06
सपा   03
आप     01
एनसीपी (शरद पवार) 03
इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग  03
झारखंड मुक्ति मोर्चा     01
सीपीआईएम       03
सीपीआई       02
केरल कांग्रेस (एम)       01
नेशनल कॉन्फ्रेंस 03
आरएसपी  01
एमडीएमके 01
वीसीके 01
कुल 135
       
विपक्षी गठबंधन- इंडिया में कई ऐसे दल भी शामिल हैं, जिनके पास संसद में एक भी सदस्य नहीं है। इन दलों में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी), पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी), सीपीआईएम (एमएल), केएमडीके,  अपना दल कमेरावादी, एआईएफबी, एमएमके 

थरूर का दावा- एग्जिट पोल में दिखाए आंकड़े गलत साबित होंगे

कांग्रेस नेता शशि थरूर - फोटो : पीटीआई
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि न केवल केरल की तिरुवनंतपुरम सीट जहां से वे खुद चुनाव लड़ रहे हैं, बल्कि देश भर के एग्जिट पोल में जो आंकड़े दिखाए गए हैं, वे भी चार जून की मतगणना के बाद झूठे साबित होंगे। थरूर ने कहा, उन्हें इस बात का भी 100 फीसदी भरोसा है। सरकार के खिलाफ आक्रोश का दावा
कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने भी कहा कि जिसने चुनावी इलाकों में खुद जाकर रिपोर्ट इकट्ठा की है, उसमें कोई उन अनुमानों को मानने को राजी नहीं है जैसे आंकड़े एग्जिट पोल में दिखा गए हैं। उन्होंने दावा किया कि देश के युवाओं में सरकार की नीतियों के खिलाफ गहरा आक्रोश और गुस्सा है।
 

RJD को बिहार में 25 सीटें जीतने का भरोसा

राष्ट्रीय जनता दल नेता मनोज कुमार झा (फाइल) - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
बिहार की सियासी पार्टी- राष्ट्रीय जनता दल (RJD) से सांसद प्रोफेसर मनोज कुमार झा ने कहा, 'मैंने और मेरी पार्टी ने एग्जिट पोल को कभी महत्व नहीं दिया। मैंने बिहार में तेजस्वी यादव का प्रचार देखा है और इसने राज्य में हलचल मचा दी है। मुझे लगता है कि अंतिम परिणाम बिल्कुल अलग होंगे और हम बिहार में कम से कम 25 सीटें जीतेंगे।'

आप सांसद बोले- एग्जिट पोल बीजेपी ऑफिस में तैयार हुआ

आप सांसद संजय सिंह - फोटो : x/AAP
आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद संजय सिंह ने भी एग्जिट पोल को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा, यह एग्जिट पोल बीजेपी ऑफिस में तैयार किया गया है... कौन मानेगा कि तमिलनाडु में बीजेपी को 34% वोट शेयर मिल रहा है? कौन मानेगा कि पंजाब में AAP 0-2 सीटें जीत रही है?... आज की बैठक में विपक्षी गठबंधन- INDIA के नेताओं ने जो आंकड़े साझा किए है, इसके आधार पर 'जनता का एग्जिट पोल' कहता है कि INDIA 295 से ज़्यादा सीटें जीतेगी।
संजय सिंह ने तंज कसते हुए कहा, 'मुझे आश्चर्य है कि एग्जिट पोल में बीजेपी को सिर्फ़ 400 सीटें मिलने का अनुमान दिखाया जा रहा है। उन्हें तो 700 सीटें भी दी जा सकती थीं। ऐसा 'अखंड भारत' से संभव हो सकता था...।' आप सांसद ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने बहुत बड़ी 'हेराफेरी' की है और उसे छिपाने के लिए एग्जिट पोल में ऐसे नंबर दिखाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

अखिलेश का आरोप- एग्जिट पोल में शामिल कई लोग भाजपा का बूथ मैनेजमेंट करते हैं

अखिलेश यादव - फोटो : एक्स/समाजवादी पार्टी
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी एग्जिट पोल को नकार दिया। उन्होंने कहा लोकसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं और एग्जिट पोल अलग-अलग तरह की जानकारी दे रहे हैं...। शायराना अंदाज में अखिलेश ने कहा, 'जितनी ऊंची पर जाकर कटती है पतंग, उतना ही बड़ा होता है उसका पतन।' उन्होंने कहा कि भाजपा बहुत सारी खामियों के लिए जिम्मेदार है...उन्होंने चंडीगढ़ चुनाव में कैमरे के सामने धोखाधड़ी की, चुनी हुई सरकारों को गिराया, खरीद-फरोख्त को सही ठहराया, परिवारों को एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा किया, अपने समर्थकों को हिंसक बनाया।

'एग्जिट पोल में शामिल कई लोग और संस्थाएं भाजपा के बूथ मैनेजमेंट देखती हैं'
अखिलेश ने एग्जिट पोल से जुड़े एक सवाल पर कहा, पूरे चुनाव के दौरान आप (मीडिया) और हम (राजनीतिक दल) जनता के बीच ही थे। लोगों ने इस लोकतंत्र, इस संविधान को मजबूत करने के लिए भीषण गर्मी के बावजूद वोट डाले। कहीं भी जनता भाजपा के समर्थन में नहीं दिखी... एग्जिट पोल में शामिल कई लोग और संस्थाएं भाजपा के बूथ मैनेजमेंट का भी काम करती हैं। वे समय-समय पर बूथ से जुड़ी जानकारियां भी देते हैं... एग्जिट पोल में शामिल संस्थाओं और एजेंसियों से पूछिए कि क्या वे पिछले कई सालों से भाजपा के बूथ मैनेजमेंट के लिए काम कर रहे हैं... यही लोग माहौल बना रहे हैं और विपक्ष में डर पैदा करना चाहते हैं... उन्होंने हमेशा ऐसा किया है। लेकिन इस बार लोग अपने वोट की रक्षा के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें