Tejasvi Surya Affidavit: पांच साल में लखपति से करोड़पति हुए भाजपा सांसद, अब भी नहीं है घर-गाड़ी और जमीन
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवेंद्र तिवारी
Updated Sat, 13 Apr 2024 07:40 PM IST
सार
Tejasvi Surya: भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने अपने चुनावी हलफनामे में कुल 4.10 करोड़ रुपये की संपत्ति बताई है। 2019 में तेजस्वी ने 13.46 लाख रुपये की संपत्ति घोषित की थी।
तेजस्वी सूर्या
- फोटो : AMAR UJALA
देश में इस वक्त चुनाव का माहौल है। तमाम सियासी दल लोकसभा चुनाव में उतरे अपने प्रत्याशियों के लिए प्रचार में जुट गए हैं। पहले और दूसरे चरण के नामांकन की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। तीसरे चरण के लिए नामांकन शुक्रवार से शुरू हो गया। इस बीच, कई चर्चित चेहरों ने भी अपने नामांकन कर दिया है। कर्नाटक की बंगलूरू दक्षिण सीट से भाजपा के तेजस्वी सूर्या मैदान में हैं। सूर्या 2019 के लोकसभा चुनाव में जीत के बाद भाजपा के सबसे युवा सांसद बने थे।
तेजस्वी सूर्या के चुनावी हलफनामे से कई दिलचस्प जानकारियां सामने आई हैं। भाजपा सांसद के पास अपना कोई घर, जमीन या गाड़ी नहीं है। आइये जानते हैं कि तेजस्वी सूर्या ने अपने शपथ पत्र में और क्या-क्या बताया है?

संपत्ति बढ़ी या घटी?
33 साल के तेजस्वी सूर्या ने अपने शपथ पत्र में कुल 4.10 करोड़ रुपये की संपत्ति बताई है। 2019 में तेजस्वी सूर्या ने 13.46 लाख रुपये की संपत्ति बताई थी। बीते पांच साल में उनकी संपत्ति में करीब 3000 फीसदी का इजाफा हुआ है।
सांसद की सालाना कमाई
कमाई की बात करें तो 2018-19 में भाजपा सांसद की कुल कमाई 11.91 लाख रुपये थी। अगले वित्त वर्ष में उनकी कमाई में बढ़ोतरी हुई। 2019-20 में ये बढ़कर 19.61 लाख रुपये हो गई। 2020-21 में तेजस्वी सूर्या की कमाई में कमी आई और ये 14.35 लाख रुपये रह गई। वहीं, 2021-22 में सूर्या की कमाई बढ़कर 35.86 लाख रुपये हो गई। 2022-23 में भाजपा नेता को 44.13 लाख रुपये की कमाई हुई।
नकदी और बैंक खातों की राशि
अपने शपथ पत्र में तेजस्वी सूर्या ने बताया है कि इस समय उनके पास 80 हजार रुपये नकद हैं। भाजपा सांसद के चार बैंक खातों में 25.45 लाख रुपये जमा हैं। भाजपा नेता ने 1.99 करोड़ रुपये म्युचुअल फंड में निवेश किए हुए हैं। सूर्या के 1.79 करोड़ रुपये के शेयर हैं।
हलफनामे के मुताबिक, भाजपा सांसद के नाम पर 6.64 लाख रुपये की बीमा पॉलिसी है। तेजस्वी सूर्या की ट्रस्ट लॉ एडवोकेट्स एंड सॉलिसिटर नाम की फर्म में 18.63 लाख रुपये की पूंजी है।
इस तरह से तेजस्वी सूर्या के पास कुल 4.10 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है। सूर्या के नाम जमीन और घर जैसी कोई अचल संपत्ति नहीं है।
कमाई का जरिया क्या है?
तेजस्वी सूर्या ने व्यावसायिक आय, सांसद के रूप में मिलने वाले वेतन, ब्याज आय और लाभांश आय को अपनी आमदनी का जरिया बताया है। पेशे से वकील तेजस्वी सूर्या ग्रेजुएट प्रोफेशनल हैं। उन्होंने 2013 में बैंगलोर इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज से बीएएल, एलएलबी की पढ़ाई की।