सीएम नीतीश कुमार ने 80 से ज्यादा रैलियां
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा चुनाव 2025 में 80 से ज्यादा जनसभाएं की हैं। इसमें सड़क मार्ग और हवाई मार्ग से की गई जनसभाएं भी शामिल हैं। सीएम नीतीश कुमार ने राज्य में करीब एक हजार किमी की यात्रा भी की है, इस दौरान उन्होंने करीब आठ विधानसभा क्षेत्रों में जनता से संवाद किया।
एनडीए के लिए चिराग पासवान ने झोंकी ताकत
बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए नेताओं की तरफ से की गई जनसभाओं और रैलियों की बात की जाए तो इसमें लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने सबसे ज्यादा 180 से ज्यादा जनसभाएं की। वहीं एनडीए के गठबंधन दलों की बात की जाए तो हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के प्रमुख जीतन राम मांझी ने 32 और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने 46 जन सभाओं को संबोधित किया।
यह भी पढ़ें -
Bihar Election Result 2025: 'बिहार ने अमन-चैन के लिए वोट दिया', बिहार के रुझानों पर केंद्रीय मंत्री की टिप्पणी
बिहार विधानसभा चुनाव 2025
बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान दो चरणों में हुआ है, जिसमें पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर और दूसरे चरण की वोटिंग 11 नवंबर को हुई। वहीं मतदान की प्रतिशत की बात की जाए तो पहले चरण में जहां 65.08 फीसदी वोटिंग हुई, वहीं दूसरे चरण में बंपर 68.69 वोटिंग हुई है। राज्य के विधानसभा चुनाव में कुल मतदान प्रतिशत 67.13 दर्ज हुआ है।