फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Election: दिल्ली विधानसभा चुनाव में कहां-किनके बीच मुकाबला? सात ग्राफिक्स में जानें सभी 70 सीटों का हाल

Wed, 05 Feb 2025 05:16 AM IST
संध्या कुमारी इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला

सार

Delhi Assembly Election: दिल्ली के 1.56 करोड़ मतदाता आज नई सरकार का चुनाव करने के लिए मतदान कर रहे हैं। 699 उम्मीदावारों की सियासी किस्मत आज ईवीएम में कैद हो जाएगी। प्रमुख दलों की बात करें तो इस चुनाव में आप और कांग्रेस ने सभी 70 सीटों पर तो भाजपा ने 68 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। भाजपा ने दो सीटें अपने सहयोगी दलों जदयू और लोजपा-आर को दी हैं। आइए जानते हैं किस सीट पर किन दिग्गजों के बीच मुकाबला हो रहा है...

विज्ञापन
दिल्ली चुनाव 2025 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में आज वोट डाले जा रहे हैं। 1.56 करोड़ मतदाताओं की वोटिंग के बाद 699 उम्मीदवारों की सियासी किस्मत तय कर देंगे। आठ फरवरी को मतगणना के बाद तय हो जाएगा कि दिल्ली में अगले पांच कौन राज करेगा। 

विज्ञापन


13,033 मतदान केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट
इस विधानसभा चुनाव में दिल्ली की नई सरकार चुनने के लिए 1,56,14,000 मतदाता पात्र हैं। इनमें से 83,76,173 पुरुष और 72,36,560 महिला मतदाता हैं। अन्य मतदाताओं की संख्या 1,267 है। ये सभी राजधानी के 70 जनप्रतिनिधियों का चुनाव करने के लिए अलग-अलग मतदान केंद्रों पर वोट डालेंगे। इस बार कुल 13,033 मतदान केंद्रों वोटिंग की व्यवस्था की गई है। 

699 उम्मीदवारों में 96 महिलाएं
मतदान खत्म होते ही 699 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी। इन उम्मीदवारों में 96 महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं। सबसे ज्यादा 23 उम्मीदवार नई दिल्ली विधानसभा सीट पर हैं। नई दिल्ली विधानसभा सीट इस चुनाव की सबसे हॉट सीट बनी हुई है। यहां से पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी के टिकट पर मैदान में हैं। उनके सामने भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश साहिब सिंह वर्मा और कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित को उतारा है।  इसी तरह सबसे कम उम्मीदवार कस्तूरबा नगर और पटेल नगर सीट पर हैं। इन दोनों सीटों पर 5-5 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। 
विज्ञापन


इन सीटों पर सबकी रहेगी नजर
जिन सीटों पर हर किसी की नजर रहेगी उनकी बात करें तो नई दिल्ली सीट इस सूची में सबसे ऊपर है। जहां 23 उम्मीदवार मैदान में हैं। इसी तरह कालकाजी सीट पर भी सभी निगाह रहेगी। यहां से मुख्यमंत्री आतिशी आम आदमी पार्टी के टिकट पर मैदान में हैं। उनके सामने भाजपा के टिकट पर रमेश बिधुड़ी तो कांग्रेस के टिकट पर अलका लांबा मैदान में हैं। 

बिजवासन विधानसभा सीट पर भी रोचक मुकाबला हो रहा है। यहां से आम आदमी पार्टी के दो पुराने विधायक दूसरी पार्टियों के टिकट पर मैदान में हैं। चंद महीने पहले तक आतिशी सरकार में मंत्री रहे कैलाश गलहोत भाजपा के टिकट पर यहां से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, कांग्रेस के टिकट पर उतरे देवेंद्र सहरावत 2015 में बिजवासन सीट से आप के टिकट पर जीत दर्ज कर चुके हैं। आइये अब जानते हैं सभी 70 सीटों पर किन चेहरों के बीच मुकाबला है...

Trending Videos

विज्ञापन

.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें