कमाई का जरिया क्या है?
मुख्यमंत्री शिंदे ने पारिश्रमिक, व्यवसाय, गृह संपत्ति, ठेकेदारी, ट्रांसपोर्टेशन, कृषि आय, ब्याज आय, अन्य आय से होने वाली कमाई को अपनी आमदनी का जरिया बताया है। वहीं, पत्नी को व्यवसाय, पारिश्रमिक, किराये की आय, ठेकेदारी, ट्रांसपोर्टेशन, कृषि आय, ब्याज आय, अन्य आय से कमाई होती है।
शिंदे ने शपथ पत्र में अपनी शैक्षिक योग्यता की भी जानकारी दी है। उन्होंने साल 1981 में न्यू इंग्लिश हाई स्कूल ठाणे से 11वीं पास की थी। इसके बाद यशवंतराव चव्हाण महाराष्ट्र मुक्त विश्वविद्यालय, नासिक से मई 2020 में बीए पास किया। अगस्त 2021 में यशवंतराव चव्हाण महाराष्ट्र मुक्त विश्वविद्यालय, नासिक से पत्रकारिता और जनसंपर्क में डिप्लोमा (विशेषज्ञता के साथ प्रथम श्रेणी) हासिल लिया। वहीं दिसंबर 2021 में तिलक महाराष्ट्र विश्वविद्यालय, पुणे से एमए (राजनीति विज्ञान) में तीसरा सेमेस्टर उत्तीर्ण किया।