लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान आज है। पहले चरण में नौ केंद्रीय मंत्रियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी। इन मंत्रियों में नागपुर से चुनाव लड़ रहे सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, अलवर से चुनाव मैदान में उतरे पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव, डिब्रूगढ़ सीट से मैदान में उतरे आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, अरुणाचल पश्चिम में चुनाव लड़ रहे पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरेन रिजिजू, राजस्थान की बीकानेर लोकसभा सीट से किस्मत आजमा रहे कानून राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, जम्मू कश्मीर की उधमपुर सीट से चुनाव लड़ रहे विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह, मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री संजीव बालियान, ग्रामीण विकास राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते और गृह राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक शामिल हैं।
आइये विस्तार से जानते हैं सभी केंद्रीय मंत्रियों की सीटों के बारे में…