फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: सबसे बड़ी जीत केंद्रीय मंत्री के भाई के नाम, आतंकी हमले में पिता-चाचा को खोने वाली शगुन 521 वोट से जीतीं

Wed, 09 Oct 2024 07:48 AM IST
जयदेव सिंह स्पेशल डेस्क, अमर उजाला

सार

J&K: जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव में पांच सबसे बड़ी जीत दर्ज करने वाले उम्मीदवारों में चार भाजपा और कांग्रेस के हैं। सबसे बड़ी जीत की बात करें तो वो भारतीय जनता पार्टी के देवेन्द्र सिंह राणा की रही। देवेंद्र केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के भाई हैं। 
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर में 10 साल बाद हुए विधानसभा चुनावों के नतीजों की घोषणा हो चुकी है। सीटों की बात करें तो नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन के खाते में 49 सीटें आईं है, भाजपा को 29 सीटें मिली है, पीडीपी को 03 सीटें और अन्य के खाते में 09 सीटें गई है। अब ये साफ हो चुका है कि नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन की सरकार जम्मू कश्मीर में बनने जा रही है। लेकिन कुछ सीटें ऐसी है जिस पर प्रत्याशियों को काफी दिलचस्प जीत मिली हैं। 

विज्ञापन


कुछ ऐसी सीटें ऐसी भी है जहां उम्मीदवार कुछ मतों से जीते हैं। दूसरी ओर कई सीटें ऐसी भी होती हैं, जहां प्रत्याशी बड़े मतों के अंतर से चुनाव में जीत दर्ज करते हैं।आइए जानते हैं 2024 में जम्मू कश्मीर में सबसे कम और सबसे ज्यादा अंतर से हार-जीत वाली सीटों के बारे में…

2024 में सबसे कम अंतर वाली सीटें कौन सी हैं

  • जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव में 1000 से कम अंतर वाली सात सीटें रही। सबसे कम अंतर वाली सीट त्राल रही। यहां पीडीपी के रफीक अहमद नाइक ने कांग्रेस के सुरिंदर सिंह को मात्र 460 वोट से हराया है। सबसे कम अंतर से जीत वाली दूसरी सीट किश्तवाड़ है। इस सीट की चुनावों के दौरान काफी चर्चा भी हुई। यहां से भाजपा की शगुन परिहार ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के सज्जाद अहमद किचलू को 521 वोट से हराया है। शगुन परिहार अनिल परिहार की भतीजी हैं। अनिल जम्मू कश्मीर भाजपा के सचिव थे। नवंबर 2018 में किश्तवाड़ में आतंकियों ने शगुन के पिता अजीत परिहार और चाचा अनिल परिहार की हत्या कर दी थी। 
  • तीसरी सबसे कम अंतर से जीत वाली सीट पट्टन है यहां से नेशनल कॉन्फ्रेंस के जावेद रियाज़ ने पीपुल्स कॉन्फ्रेंस  के इमरान रज़ा अंसारी को 603 वोट से हराया है। चौथी सबसे कम अंतर वाली सीट इंद्रवाल रही यहां निर्दलीय चुनाव लड़ रहे प्यारे लाल शर्मा ने निर्दलीय  उम्मीदवार गुलाम मोहम्मद सरूरी को 643 वोट से हराया। पांचवी सबसे कम अंतर वाली सीट हंदवाड़ा रही यहां पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के मुखिया सज्जाद गनी लोन ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के चौधरी मोहम्मद रमजान को 662 वोट से हराया है। 
  • छठी सीट जिस पर सबसे कम अंतर से जीत हुई वो बांदीपोरा है यहां कांग्रेस के निजाम उद्दीन भट ने निर्दलीय मैदान में उतरे उस्मान अब्दुल मजीद को 811 वोट से हराया। नेशनल कॉन्फ्रेंस के पीरज़ादा फ़िरोज़ अहमद ने पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के मोहम्मद सरताज मदनी को 840 वोट से हराया। इन सात सीटों पर जीत हार का अंतर हजार वोट से कम का रहा है।

अब जानते है 1000 से 2000 के बीच की अंतर वाली सीटें
कुल 09 सीटें ऐसी है जहां पर  जीत-हार का अंतर 2000 से कम रहा। इनमें दो सीटों पर नेशनल कॉन्फ्रेंस, दो सीटों पर कांग्रेस, तीन सीटों पर भाजपा और दो सीटों पर निर्दलीय रही। ये सीटें गुरेज़(एसटी), शोपियां, राजौरी(एसटी), पैडर - नागसेनी, लैंगेट, ईदगाह, अनंतनाग, आर.एस. पुरा-जम्मू दक्षिण, श्री माता वैष्णो देवी हैं। 

अब जानते है 2000 से 5000 के बीच की अंतर वाली सीटें
कुल 10 सीटें ऐसी है जहां वोट का अंतर 2000 से लेकर 5000 से बीच में रहा। इसमें दो सीटें भाजपा, छह सीटें नेशनल कॉन्फ्रेंस, एक सीट आम आदमी पार्टी और एक सीट निर्दलीय को मिली। ये सीटें बनी, उधमपुर पूर्व, पंपोर, डोडा पश्चिम, त्रेहगाम, कंगन (एसटी), बड़वाह, गुलमर्ग, डोडा और छनपोरा हैं। 


विज्ञापन

अब जानते है सबसे ज्यादा अंतर से जीत वाली सीटें कौन सी है

  • जम्मू कश्मीर में 2024 के विधानसभा चुनाव में पांच सबसे बड़ी जीतों की बात करें तो इसमें चार सीटें भाजपा और एक सीट कांग्रेस के खाते में गई हैं। सबसे बड़ी जीत की बात करें तो वो भारतीय जनता पार्टी के देवेन्द्र सिंह राणा की रही। देवेन्द्र सिंह राणा ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के जोगिंदर सिंह को 30472 वोट से हराया है। देवेन्द्र सिंह राणा नगरोटा सीट से इस बार चुनावी मैदान में थे। देवेंद्र सिंह राणा केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के भाई है। नेशनल कॉन्फ्रेंस का दिग्गज चेहरा रहे देवेंद्र ने 2021 में भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा था। 
  • दूसरी सबसे बड़ी जीत सांबा सीट पर रही यहां भारतीय जनता पार्टी के सुरजीत सिंह सलाठिया ने निर्दलीय उम्मीदवार रविंदर सिंह को 30309 वोट से हराया है। तीसरी सबसे बड़ी जीत दोरू सीट पर रही यहां कांग्रेस के गुलाम अहमद मीर ने पीडीपी के मोहम्मद अशरफ मलिक को 29728 वोटों से हराया। चौथी सबसे बड़ी जीत से अंतर वाली सीट जम्मू नॉर्थ रही। यहां से भाजपा के शाम लाल शर्मा ने शनल कॉन्फ्रेंस के अजय कुमार सधोत्रा को 27363 वोट से हराया।  पांचवी सबसे बड़ी जीत अखनूर (एससी) सीट पर रही, यहां भाजपा के मोहन लाल ने कांग्रेस के अशोक कुमार को 24679 वोट से हराया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें