सबसे बड़ी जीत किसके खाते में गई थी?
पिछले विधानसभा चुनाव में पांच सबसे बड़ी जीतों की बात करें तो इनमें दो-दो सीटें भाजपा और कांग्रेस तो एक सीट झामुमो के खाते में गई थी। पिछले चुनाव में सबसे बड़ी जीत करने वाले कांग्रेस की दीपिका पांडे सिंह थीं। मौजूदा सरकार में कृषि मंत्री दीपिका गोड्डा जिले की महगामा सीट से 89,224 वोट से चुनाव जीतने में कामयाब हुई थीं। इसके बाद पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री और कांग्रेस नेता आलमगीर आलम पाकुड़ सीट से 65,108 वोट से चुनाव जीते थे।
तीसरी सबसे बड़ी जीत समीर कुमार मोहंती के नाम रही थी। पूर्वी सिंहभूम जिले की बहरागोड़ा सीट से उतरे मोहंती 60,565 मतों से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे।
चौथी सबसे बड़ी जीत भाजपा के मनीष जयसवाल के नाम रही थी। हजारीबाग सीट से उतरे मनीष ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 51,812 मत से हराया था। वह अब हजारीबाग लोकसभा सीट से सांसद भी बन चुके हैं।
पांचवीं सबसे बड़ी जीत भाजपा के जय प्रकाश भाई पटेल ने हासिल की थी। हजारीबाग जिले की मंडू सीट पर जय प्रकाश 48,123 मत से चुनाव जीते थे।