Year Ender 2020: हर साल लाखों छात्र नीट की परीक्षा में हिस्सा लेते हैं, इस वर्ष भी ऐसा ही हुआ। लेकिन कुछ ही हैं जो टॉप मेडिकल कॉलेज में दाखिला पाते हैं। यदि आप भी डॉक्टर बनने का सपना देख रहे हैं, तो भारत में बेहतरीन मेडिकल कॉलेजों की सूची के बारे में जान लें। आज हम आपको 2020 के एनआईआरएफ रैंकिंग में शामिल टॉप 10 मेडिकल कॉलेजों के बारे में बता रहे हैं। इस साल ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, दिल्ली (AIIMS) ने पहली रैंक हासिल की। जबकि, दूसराे स्थान पर पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGIMER), चंडीगढ़ रहा और तीसरी रैंक सीएमसी वेल्लोर ने हासिल की।
शिक्षा मंत्रालय हर साल विभिन्न संस्थानों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों की नेशनल इंस्टीट्यूट रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) लिस्ट जारी करता है। यह लिस्ट कई पहलुओं पर गौर करने के बाद आती है। हर साल यह अप्रैल के पहले सप्ताह तक जारी कर दी जाती है। इतना ही नहीं, यह रैंकिंग टीचिंग, लर्निंग और संसाधन, रिसर्च और प्रोफेशनल प्रैक्टिस, ग्रेजुएशन के परिणाम, धारणा आदि आधारों पर तय की जाती है।
NIRF के अनुसार देश के 10 बेहतरीन मेडिकल कॉलेज
- ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, दिल्ली (AIIMS)
- पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, चंडीगढ़ (PGIMER)
- क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज, वेल्लोर (CMC Vellore)
- नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो साइंस, कर्नाटक
- संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, (लखनऊ)
- बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (वाराणसी, उत्तर प्रदेश)
- अमृता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च (केरल)
- जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च
- कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज (मणिपाल)
- किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (लखनऊ, उत्तर प्रदेश)
CBSE की स्कॉलरशिप पाने का अब भी है मौका, एक बार फिर बढ़ा आवेदन का समय
शिक्षा की खबरों के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरी की खबरों के लिए यहां क्लिक करें।