फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया के टॉप 30 बिजनेस स्कूलों में शामिल हुए भारत के ये संस्थान

Thu, 23 Jan 2020 01:37 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आईआईएम बैंगलोर (फाइल फोटो) - फोटो : IIMB
विज्ञापन

दावोस में चल रहे वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम 2020 (World Economic Forum 2020, Davos) में पॉजिटिव इंपैक्ट रेटिंग (Positive Impact Rating 2020) जारी की गई। इसमें दुनिया के टॉप 30 ग्लोबल बिजनेस स्कूलों (Global Business Schools) की सूची जारी की गई। खास बात ये रही कि इस सूची में भारत के दो प्रबंधन संस्थानों को भी जगह मिली है।

विज्ञापन


जिन दो भारतीय संस्थानों को इस सूची में जगह मिली है, वे हैं - भारतीय प्रबंधन संस्थान बैंगलोर (IIM Bangalore) और जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (XLRI)। भारत के इन संस्थानों को यूके के लंदन बिजनेस स्कूल, स्पेन के इसेड बिजनेस स्कूल, इयाडा बिजनेस स्कूल बार्सिलोना और फ्रांस के एडहेक बिजनेस स्कूल के साथ सूची में जगह मिली है। 

आईआईएम बैंगलोर को स्तर - 4 (ट्रांसफॉर्मिंग स्कूल्स) श्रेणी में जगह मिली है। जबकि एक्सएलआरआई जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट को स्तर - 3 (प्रोग्रेसिंग स्कूल्स) में जगह मिली है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : Republic Day 2020: इस गैस चेम्बर में रखी है भारत के संविधान की मूल प्रति

क्या है पॉजिटिव इंपैक्ट रेटिंग 

इस रेटिंग प्रणाली की शुरुआत सामाजिक चुनौतियों का समाधान ढूंढने में बिजनेस स्कूलों द्वारा किए जा रहे प्रयासों का आंकलन करने के उद्देश्य से की गई है। इसमें संस्थानों में चल रहे पाठ्यक्रमों, परिणाम, शोध व अन्य मानकों को भी आधार बनाया गया है। इस बार ये पॉजिटिव इंपैक्ट रेटिंग का पहला संस्करण है।

अधिकारियों के अनुसार, इस रेटिंग के लिए पूरी प्रक्रिया विद्यार्थियों द्वारा विद्यार्थियों के लिए की गई है। इस सूची में सबसे ऊंचा स्तर - 5 रखा गया था। लेकिन कोई भी बिजनेस स्कूल इसमें अपनी जगह नहीं बना पाया। वहीं स्तर -  4 में कुल नौ बिजनेस स्कूलों को जगह मिली, जिनमें से एक आईआईएम बैंगलोर भी है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें : दूसरे कॉलेजों के छात्रों के लिए IIT में खास कोर्स का मौका, स्टाइपेंड भी मिलेगा

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें