Winter Vacation: उत्तराखंड के देहरादून जिले में बढ़ती ठंड, कोहरे और बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों में लंबी छुट्टियों (Winter Vacation) की घोषणा की है। कक्षा 12वीं तक के सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी स्कूलों के साथ आंगनबाड़ी केंद्रों को 28 दिसंबर 2024 से 4 जनवरी 2025 तक बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल ने सख्त निर्देश दिए हैं कि इन आदेशों का पालन सभी शैक्षणिक संस्थानों में सुनिश्चित किया जाए।
इसके अलावा जनवरी में कई रविवार और पर्व जैसे मकर संक्रांति (14 जनवरी) और गुरू गोविंद सिंह जयंती (17 जनवरी) पर भी स्कूल बंद रहेंगे।