शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यदि बच्चों में शुरुआती कक्षाओं से ही लॉजिकल रीजनिंग की आदत विकसित की जाए तो उनकी विश्लेषण क्षमता, एकाग्रता, निर्णय लेने की योग्यता और आत्मविश्वास स्वाभाविक रूप से बेहतर होता है। यही कारण है कि आज अधिकांश ओलंपियाड, छात्रवृत्ति परीक्षाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं में लॉजिकल रीजनिंग को महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है।
क्षमता को परखने का मिलेगा मौका
परीक्षार्थियों की इन्हीं आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड 2026–27 के अंतर्गत लॉजिकिल रीजनिंग ओलंपियाड का आयोजन कर रहा है। यह केवल सही उत्तर चुनने की परीक्षा नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की तार्किक सोच, विश्लेषण क्षमता, पैटर्न पहचानने की क्षमता और समस्या समाधान कौशल का राष्ट्रीय स्तर पर आकलन करने का मंच है। इस ओलंपियाड के माध्यम से विद्यार्थी अपनी तैयारी का मूल्यांकन कर सकेंगे और यह जान पाएंगे कि राष्ट्रीय स्तर पर उनकी तार्किक क्षमता का स्तर क्या है।
एआई बताएगा तैयारी की पूरी तस्वीर
अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड इस वर्ष एआई आधारित स्वरूप में आयोजित किया जा रहा है। परीक्षा के बाद विद्यार्थियों और अभिभावकों को केवल अंक और रैंक ही नहीं, बल्कि एडवांस्ड एआई आधारित इंटेलीजेंट असेसमेंट रिपोर्ट भी उपलब्ध कराई जाएगी। यह रिपोर्ट हजारों प्रदर्शन मानकों के आधार पर विद्यार्थियों की तैयारी का विस्तृत विश्लेषण होगी। इसमें विषयवार प्रदर्शन, कठिनाई स्तर के अनुसार विश्लेषण, उप-विषय आधारित रिपोर्ट, प्रश्न हल करने की प्रवृत्ति और व्यक्तिगत सुधार के सुझाव जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल होंगी। इससे विद्यार्थी अपनी आगामी तैयारी को अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ा सकेंगे।
छोटी शुरुआत बड़ी तैयारी
चित्रों, आकृतियों, क्रम, तुलना, वर्गीकरण और तर्क आधारित प्रश्नों का नियमित अभ्यास बच्चों की सोचने की गति और सही निर्णय लेने की क्षमता को मजबूत बनाता है। यही कौशल आगे चलकर स्कूल की परीक्षाओं, विभिन्न ओलंपियाड, एप्टीट्यूड टेस्ट और लगभग हर एमसीक्यू आधारित परीक्षा में उनकी सफलता का आधार बनता है।
विद्यार्थियों को मिलेगा एआई डैशबोर्ड
सभी पंजीकृत विद्यार्थियों के लिए एआई डैशबोर्ड भी उपलब्ध कराया जाएगा। विद्यार्थी अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड से लॉग-इन कर फ्री प्रैक्टिस सामग्री, मॉक टेस्ट और रियल-टाइम परफॉर्मेंस एनालिसिस जैसी सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। वहीं टेक एंड एआई ओलंपियाड पूरी तरह ऑनलाइन आयोजित होगा, जबकि अन्य सभी विषयों की परीक्षाएं क्यूएमआर आधारित ऑफलाइन मोड में होंगी।