उत्तर प्रदेश में सब-इंस्पेक्टर, प्लाटून कमांडर और अग्निशमन अधिकारी के लगभग 10 हजार पदों को भरने के लिए हाल ही में लिखित परीक्षा कराई गई है। अभ्यर्थी अब इसके रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, इस बीच प्रदेश में 25,000 कॉन्स्टेबल के पदों की भर्ती की भी खबरें सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने इस भर्ती के आयोजन का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेज दिया है। इस पर मंजूरी मिलते ही आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी जाएगी। जानकारी के अनुसार, बोर्ड की ओर से आरक्षी भर्ती की तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। इन पदों पर पुरुष उम्मीदवारों के साथ-साथ महिला अभ्यर्थियों को भी आवेदन करने का मौका दिया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा इन 25,000 आरक्षी पदों पर होने वाली भर्ती की आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत अगले महीने से की जा सकती है। ऐसे में इस भर्ती से जुड़ी किसी भी तरह की लेटेस्ट जानकारी के लिए उम्मीदवार को यूपीपीआरपीबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विज़िट करते रहना चाहिए। वहीं, अगर आप सरकारी नौकरी के लिए किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आप अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए सफलता के फ्री कोर्स की मदद ले सकते हैं। आप यहां सभी परीक्षा में पूछे जाने वाले करेंट अफेर्यस FREE UP Police Constable Mock Test - Attempt Now के सवालों की भी कंप्लीट तैयारी कर सकते हैं।
हाल ही में आयोजित हुई भर्तियों और के आधार पर कहा जा सकता है कि इस नई भर्ती के लिए भी अभ्यर्थियों को चार चरणों से होकर गुजरना पड़ सकता है। इसमें सबसे पहले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा देनी होगी। इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा, शारीरिक मापदंड, व मेडिकल परीक्षण को पार करना होगा। इन सभी चरणों में सफल होने वाले उम्मीदवारों की अंतिम योग्यता सूची तैयार की जाती है।
यूपी पुलिस में कॉन्स्टेबल और पीएसी के सिपाही पदों पर अंतिम रूप से चयनित होने वाले अभ्यर्थी को लगभग 30 हज़ार से 40 हज़ार रुपये प्रतिमाह का अनुमानित मासिक वेतन दिया जाता है जिसमें 7वें पे-कमीशन के अनुसार अन्य भत्ते जैसे यात्रा किराया भत्ता, मकान किराया भत्ता, मेडिकल सुविधा आदि जैसी सुविधाएं शामिल हैं। जो इसे एक बेहद आकर्षक सरकारी नौकरी बना देते हैं।
यूपी पुलिस में कार्यरत सिपाही ने बताया कि आधिकारिक तौर पर एक कॉन्स्टेबल को एक वर्ष में 60 छुट्टी दिए जाने का प्रावधान है। हालांकि इन छुट्टियों का कोई निर्धारित शेड्यूल नहीं है।
यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल के पदों पर निकाली जाने वाली भर्ती में चयनित होने वाले उम्मीदवारों की लगभग 2 वर्षों की ट्रेनिंग कराई जाती है। प्रशिक्षण के दौरान कैंडिडेट्स को21,700 रुपये का पारिश्रमिक दिया जाता है। ट्रेनिंग समाप्त होने के बाद उम्मीदवारों को करीब 6 माह तक अंडर ट्रेनिंग में रखा जाता है लेकिन इस समयसीमा में उन्हें तैनाती दे दी जाती है। छ: माह का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद अभ्यर्थी को मकान किराया भत्ता, यात्रा भत्ता व अन्य सुविधाओं का लाभ दे दिया जाता है।
अगर आप SSC GD, UP SI, NDA & NA, UP लेखपाल या किसी अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं और उसे मजबूत बनाना चाहते हैं तो इसके लिए आप सफलता डॉट कॉम के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं। एक्सपर्ट्स फैकल्टीज के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे इन कोर्सेस में आपको स्टडी क्लासेज के साथ फ्री-मॉक टेस्ट और ई-बुक्स जैसी अन्य ढेरों सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही डेली, वीकली और मंथली करेंट अफेयर्स की भी फ्री में पक्की तैयारी कर सकते हैं।