होस्नी मुबारक
- फोटो : सोशल मीडिया
हुस्नी मुबारक ने 11 फरवरी 2011 को राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दिया। उन्होंने मिस्त्र में 18 दिनों तक हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद इस्तीफा दिया। यह पहली बार था जब आधुनिक मध्य पूर्व में सोशल मीडिया से शुरु होकर सड़क तक पहुंचे एक आंदोलन ने किसी निरंकुश शासक को सत्ता से अखाड़ फेंका। इस प्रदर्शन में 239 प्रदर्शनकारियों की हत्या कर दी थी। हुस्नी मुबारक के इस्तीफा देते हुए पूरे मिस्त्र में जश्न का माहौल था।