फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Board Result 2025: कब-कब आया एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट? जानिए पिछले पांच सालों का ट्रेंड

Wed, 23 Apr 2025 12:30 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

MP Board 10th-12th Result 2025: एमपी बोर्ड के रिजल्ट हर साल अलग-अलग तारीखों पर जारी होते हैं। ऐसे में पिछले पांच वर्षों की तारीखें जानकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार रिजल्ट कब तक आ सकता है।
 
विज्ञापन
MP Board Result 2025 - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MP Board Result 2025: एमपी बोर्ड (MPBSE) कक्षा 10वीं और 12वीं के लाखों छात्र हर साल रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले पांच वर्षों में बोर्ड ने कब-कब परिणाम घोषित किए हैं। इससे न केवल मौजूदा साल के संभावित रिजल्ट की तारीख का अंदाजा लगाया जा सकता है, बल्कि यह भी समझा जा सकता है कि बोर्ड रिजल्ट जारी करने में हर साल कितना समय लेता है।

विज्ञापन


एमपी बोर्ड 2025 की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं सफलतापूर्वक संपन्न हो चुकी हैं। इस बार लगभग 18 लाख छात्र इन परीक्षाओं में शामिल हुए थे। कक्षा 10 की परीक्षाएं 27 फरवरी से 19 मार्च तक आयोजित की गईं, जबकि कक्षा 12 की परीक्षाएं 25 फरवरी से 25 मार्च तक चलीं।

परिणाम घोषित होने पर छात्र अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे। छात्र यहां क्लिक करके खुद को पंजीकृत कर सकते हैं। पंजीकरण करने के बाद आपको परिणाम से जुड़ी हर ताजा अपडेट मिलती रहेगी। परिणाम जारी होने पर आपको नोटिफिकेशन भी भेजा जाएगा, जिससे आप सबसे पहले अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
विज्ञापन


10वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें

12वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें

पिछले वर्षों में कब आया था एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट?

एमपी बोर्ड (MPBSE) की कक्षा 10वीं के परिणामों की घोषणा पिछले पांच वर्षों में अलग-अलग तिथियों पर हुई है। वर्ष 2024 में रिजल्ट 24 अप्रैल को घोषित किया गया, जबकि 2023 में यह 25 मई को जारी हुआ था। 2022 में परिणाम 29 अप्रैल को आए थे। कोविड-19 महामारी के चलते 2021 और 2020 में रिजल्ट देर से घोषित किए गए- क्रमशः 14 जुलाई और 4 जुलाई को।  

कक्षा 12वीं परिणामों में भी रहा बदलाव

कक्षा 12वीं के नतीजों की घोषणा में भी पिछले पांच वर्षों में समय का अंतर साफ दिखा है। 2024 और 2023 में परिणाम क्रमशः 24 अप्रैल और 25 मई को आए। 2022 में रिजल्ट 29 अप्रैल को जारी हुआ था, जबकि महामारी के कारण 2021 और 2020 में यह देरी से घोषित हुए। 29 जुलाई और 27 जुलाई को।  

विज्ञापन

टेबल इस प्रकार है:

 
वर्ष कक्षा 10 परिणाम तिथि कक्षा 12 परिणाम तिथि
2024 24 अप्रैल, 2024 24 अप्रैल, 2024
2023 25 मई, 2023 25 मई, 2023
2022 29 अप्रैल, 2022 29 अप्रैल, 2022
2021 14 जुलाई, 2021 29 जुलाई, 2021
2020 4 जुलाई, 2020 27 जुलाई, 2020
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें