फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Advanced 2025: जेईई एडवांस्ड के लिए आज से आवेदन शुरू, जानें पंजीकरण शुल्क और योग्यता विवरण

Wed, 23 Apr 2025 11:39 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JEE Advanced Registration 2025: जेईई एडवांस्ड के लिए आज से पंजीकरण शुरू हो गया है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जेईई एडवांस्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
JEE Advanced Registration 2025 - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JEE Advanced Registration 2025: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर आज से संयुक्त प्रवेश परीक्षा एडवांस्ड (JEE Adv 2025) के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस बार जेईई मेन 2025 में सफल हुए 2.5 लाख से ज्यादा उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र होंगे। योग्य छात्र jeeadv.ac.in पर जाकर जेईई एडवांस्ड 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण की आखिरी तारीख 2 मई 2025 है।

जेईई मेन 2025 परिणाम और उत्तीर्ण उम्मीदवारों की संख्या

इस वर्ष जेईई मेन 2025 परीक्षा में कुल 2,50,236 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए हैं, जो पिछले 6 वर्षों में सबसे कम है। इस बदलाव से यह संकेत मिलता है कि उम्मीदवारों के चयन में प्रतिस्पर्धा बढ़ी है। ऐसे में, जेईई एडवांस 2025 की परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को और अधिक मेहनत और तैयारी की आवश्यकता होगी।

पंजीकरण शुल्क 

जेईई एडवांस 2025 के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान 5 मई 2025 तक किया जा सकता है। महिला, एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1,600 रुपये है, जबकि अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों को पंजीकरण शुल्क के रूप में 3,200 रुपये का भुगतान करना होगा। परीक्षा 18 मई 2025 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से 12 बजे तक होगी, जबकि दूसरी पाली 2:30 बजे से 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन कर सकता है जेईई एडवांस्ड के लिए आवेदन?

जेईई एडवांस 2025 के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को पहले जेईई मेन 2025 बीई और बीटेक पेपर में रैंक प्राप्त करनी चाहिए। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों का जन्म 1 अक्टूबर 2000 या उसके बाद होना चाहिए, जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग उम्मीदवारों को आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी गई है, जिसके तहत उनका जन्म 1 अक्तूबर 1995 या उसके बाद होना चाहिए। उम्मीदवारों को 2024 या 2025 में पहली बार कक्षा 12 की परीक्षा देनी चाहिए, जिसमें अनिवार्य विषय के रूप में PCM (फिजिक्स, केमिस्ट्री, गणित) शामिल होना चाहिए।

JoSAA 2024 के माध्यम से किसी भी उम्मीदवार को आईआईटी में प्रवेश नहीं मिला होना चाहिए। जिन उम्मीदवारों का प्रवेश रद्द किया गया है, वे भी अयोग्य होंगे। उम्मीदवार केवल दो प्रयास कर सकते हैं, जो लगातार दो वर्षों में हो सकते हैं। तीसरा प्रयास 5 से 18 नवंबर, 2024 के बीच पढ़ाई छोड़ने वाले अभ्यर्थियों के लिए ही मान्य होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें