प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को ट्विटर पर लिखा कि वह सोशल मीडिया छोड़ने पर विचार कर रहे हैं। उनके इस ट्वीट के साथ ही मीडिया में हलचल मच गई। इसके साथ ही ट्विटर पर #NoSir नंबर वन पर ट्रेंड करने लगा। दुनिया में यह हैशटैग तीसरा सबसे ज्यादा चर्चित हो गया। इसे समर्थन करने वालों ने पीएम से सोशल मीडिया न छोड़ने की अपील की। वहीं, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव सहित तमाम नेताओं ने इसे लेकर तंज भी कसा।
आज के समय में दुनिया की आधी से ज्यादा आबादी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल करती है। लोग फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर आदि प्लेटफॉर्म्स के जरिये अपने दोस्तों और परिजनों के साथ जोड़े रहते हैं। साथ ही इस पर लोग अपने बिताए हुए बेहतरीन पल तस्वीरों और वीडियो के रूप में एक-दूसरे के साथ शेयर करते हैं।
यहां हम आपको बता रहे हैं कि पहली बार ट्विटर पर कब ट्वीट किया गया और क्या था वो ट्वीट? ऐसी रोचर बातें ट्विटर के बारे में बताएंगे, जिनके बारे में शायद ही लोगों को पता होगा। पढ़ते हैं आगे...
ये भी पढ़ें- मोदी के ट्वीट से देश में मची हलचल, क्या आप फेसबुक से जुड़े इन 10 रोचक बातों के बारे में जानते हैं?