फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JNU Entrance Exam 2020: जानिए कैसे करना है अप्लाई? आज से शुरू हो सकता है रजिस्ट्रेशन

Mon, 02 Mar 2020 04:49 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन

JNU Entrance Exam 2020: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के प्रवेश परीक्षा के लिए आज से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) सोमवार से जेएनयू एंट्रेस के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर सकती है। यह दूसरा साल है जब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जेएनयू प्रवेश परीक्षा का आयोजन कर रही है। साल 2018 तक जेएनयू एंट्रेस का आयोजन यूनिवर्सिटी खुद ही करती थी, लेकिन इसके बाद यह जिम्मेदारी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को दे दी गई।

विज्ञापन


जानिए कब होगी एंट्रेस परीक्षा?
जेएनयू में दाखिला लेने के लिए होनी वाली एंट्रेस परीक्षा 11 से 14 मई के बीच होगी और इसके बारे में विस्तृत जानकारी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर मिलेगी। एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in है। जेएनयू में प्रवेश के लिए होने वाले एंट्रेस रजिस्ट्रेशन 31 मार्च तक किया जा सकेगा। अगर आप इस दौरान चूकते हैं तो फिर आपका जेएनयू में दाखिला का सपना अधूरा रह सकता है। 

 

विज्ञापन

कहां करना है रजिस्ट्रेशन?https://www.jnu.ac.in/admissions

जवाहरलाल यूनिवर्सिटी में दाखिला एनटीए स्कोर के आधार पर ही होगा। अगर आप पीएचडी और एमफिल के लिए एंट्रेस दे रहे हैं तो दाखिले में कम्प्यूटर बेस्ड परीक्षा के 70 अंक और वाइवा के 30 अंक भी जुड़ेंगे। इस तरह एंट्रेस पास करने के बाद भी अगर आप वाइवा में चूकते हैं तो आपको पीएचडी और एमफिल में दाखिल नहीं मिलेगा। इस दाखिले के लिए एंट्रेस परीक्षा के साथ ही वाइवा भी बेहद महत्वपूर्ण होता है।

कैसे करना है आपको JNUEE 2020 के लिए रजिस्ट्रेशन
- आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद लॉग इन करना है और एप्लीकेशन फॉर्म भरना है।
- एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भर जाने के बाद आपको उसे सबमिट कर देना है।

इसे भी पढ़ें- पहली बार छात्रों के लिए CBSE ने बनाया रैप गाना, परीक्षा के दौरान बच्चों को दी खुशी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें