फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे दे रहे थे परीक्षा, सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा था पेपर, जानिए पूरा मामला?

Wed, 26 Feb 2020 08:04 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
परीक्षा देती छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के जीव विज्ञान का पेपर लीक होने का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां के मुर्शिदाबाद जिले में बुधवार को जीव विज्ञान का पेपर लीक हो गया और सोशल मीडिया पर साझा होने लगा। 'हिंदुस्तान टाइम्स' के मुताबिक,  यह घटना फरक्का कम्युनिटी ब्लॉक क्षेत्र की है जो कि मुर्शिदाबाद जिले में पड़ता है।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?
यहां जैसे ही जीव विज्ञान की परीक्षा शुरू हुए उसके आधे घंटे बाद पेपर की प्रतियां एक व्हॉट्सएप ग्रुप पर शेयर की गई। 'हिंदुस्तान टाइम्स' के मुताबिक, हालांकि इस ग्रुप में कोई भी विद्यार्थी शामिल नहीं था। इस घटना के फौरन बाद इलाके में इंटरनेट बंद कर दिया गया। 

 

विज्ञापन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मामले में जब माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से बात की गई तो पहले उन्होंने इसे फेक न्यूज करार दिया लेकिन जैसी ही उनको प्रश्न पत्र की प्रतियां दिखाई गई तब जाकर कार्रवाई करने की बात कही गई। पश्चिम बंगाल में पेपर लीक होने का यह पहला मामला नहीं है।

इससे पहले दो पेपर और लीक हो चुके हैं। बता दें कि पश्चिम बंगाल बोर्ड की 18 फरवरी से परीक्षा चल रही है। पिछले साल पश्चिम बंगाल में भूगोल का प्रश्न पत्र भी सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया था। व्हॉट्सएप ग्रुप पर जीव विज्ञान का पेपर अजमल नाम के व्यक्ति ने डाला था। इसके बाद यह पेपर वायरल हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें