परीक्षा विवरण
JELET 2023 परीक्षा 10 जून को होनी है। JELET परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक आयोजित की जाएगी। प्रवेश परीक्षा में केवल अंग्रेजी भाषा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) होंगे। JELET एडमिट कार्ड 2023 आज यानी 1 जून को जारी हो चुका है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की आखिरी तारीख 10 जून 2023 तक है।
WB JELET क्या है?
वेस्ट बंगाल जॉइंट एंट्रेंस लेटरल इंजीनियरिंग टेस्ट (WB JELET) पश्चिम बंगाल के सरकारी और निजी कॉलेजों में आर्किटेक्चर को छोड़कर इंजीनियरिंग / टेक्नोलॉजी / फार्मेसी में स्नातक डिग्री पाठ्यक्रमों के दूसरे वर्ष (तीसरे सेमेस्टर) में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है।