फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल: जादवपुर विश्वविद्यालय के शिक्षकों की संस्थान को धमकी, ऑनलाइन परीक्षा प्रक्रिया का करेंगे बहिष्कार

Wed, 30 Mar 2022 11:16 PM IST
न्यूज डेस्क एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

जादवपुर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (जेयूटीए) और संस्थान के अखिल बंगाल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (एबीयूटीए) के अध्यक्ष ने  छात्रों की मांग को अन्यायपूर्ण बताते हुए कहा कि परीक्षाएं ऑफ़लाइन मोड के बजाय ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाती है तो वे परीक्षा प्रक्रिया का बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन
Jadavpur University - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जादवपुर विश्वविद्यालय के शिक्षकों ने ऑनलाइन परीक्षा प्रक्रिया का बहिष्कार करने की धमकी दी है। शिक्षकों ने कहा है कि यदि संस्थान कुछ आंदोलनकारी इंजीनियरिंग छात्रों की मांग पूरी करता है, जिसमें छात्रों ने अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं ऑफलाइन मोड के बजाय ऑनलाइन आयोजित कराने की मांग की हैं तो शिक्षक इसका बहिष्कार करेंगे।

विज्ञापन

बता दें कि इंजीनियरिंग के कुछ छात्रों ने अपनी मांग को लेकर सोमवार को 10 घंटे तक परिसर में घेराव किया था। मगर इसका कोई परिणाम नहीं निकला, बावजूद इसके कुलपित मंगलवार को विश्वविद्यालय परिसर पहुंचे ही नहीं। हालांकि, कुलपति दास ने कहा कि परीक्षा बोर्ड का निर्णय अंतिम है, और इसे बदला नहीं किया जाएगा, और आगें कहा कि हम छात्रों की ऐसी मांगों को नहीं मानेंगे। मैंने घेराव के दौरान उन्हें स्पष्ट रूप से बताया है कि इस बार परीक्षा ऑफलाइन मोड में ही आयोजित की जाएगी।

जादवपुर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (जेयूटीए) और संस्थान के अखिल बंगाल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (एबीयूटीए) के अध्यक्ष ने  छात्रों की मांग को अन्यायपूर्ण बताते हुए कहा कि परीक्षाएं ऑफलाइन मोड के बजाय ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाती है तो वे परीक्षा प्रक्रिया का बहिष्कार करेंगे। एबीयूटीए के वक्ता गौतम मैती ने यह भी कहा कि यदि परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की जाती है तो हमारे सदस्य शिक्षक भी परीक्षा प्रक्रिया में भाग लेने से परहेज करेंगे।
विज्ञापन


इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी छात्र संघ के संकाय (एफईटीएसयू) के एक प्रवक्ता ने छात्रों का सपोर्ट करते हुए कहा कि पिछले दो वर्षों में कक्षाएं ऑनलाइन मोड में ही आयोजित की गई थीं, इसलिए अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा भी ऑनलाइन आयोजित की जानी चाहिए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें