पश्चिम बंगाल बोर्ड ने इंटरमीडिएट यानी कक्षा 12वीं बोर्ड रिजल्ट मूल्याकंन के लिए जो क्राइटेरिया सेट किया है वह थोड़ा अलग है। बोर्ड के अनुसार, 10वीं में जिन चार विषयों में सबसे ज्यादा नंबर मिले होंगे, उनका वेटेज 40 फीसदी और 11वीं एवं 12वीं के इंटरनल नंबर और प्रैक्टिकल का वेटेज 60 फीसदी होगा।
सीबीएसई ने अपनाया 30 : 30 : 40 का फॉर्मूला
इससे पहले गुरुवार को सीबीएसई ने कक्षा 12वीं बोर्ड के छात्रों के लिए मूल्यांकन का क्राइटेरिया जारी किया था। सीबीएसई ने मूल्यांकन के लिए 30 : 30 : 40 का फॉर्मूला अपनाया है। इसमें 10वीं के नंबर का वेटेज 30 फीसदी, 11वीं के अंकों का वेटेज भी 30 फीसदी और 12वीं के अर्द्ध वार्षिक एवं प्री बोर्ड परीक्षा के अंकों को 40 फीसदी का वेटेज दिया गया है।