14 सितंबर को आयोजित हुई थी परीक्षा
वहीं, कक्षा 11 और 12 की परीक्षा 14 सितंबर को आयोजित हुई थी, जिसकी आंसर-की अब जारी कर दी गई है। इस परीक्षा में लगभग 3.19 लाख उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया। परीक्षा राज्यभर के 636 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच दोपहर 12 बजे से 1:30 बजे तक चली। विशेष रूप से दिव्यांग उम्मीदवारों को 20 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया।
35,726 सहायक शिक्षकों की होगी नियुक्ति
गौरतलब है कि इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 35,726 सहायक शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। इनमें से 25,514 पद माध्यमिक स्तर (कक्षा 9-10) के लिए और 12,514 पद उच्च माध्यमिक स्तर (कक्षा 11-12) के लिए आरक्षित हैं।
यह परीक्षा सुप्रीम कोर्ट द्वारा अप्रैल 2025 में 26,000 से अधिक शिक्षक और गैर-शिक्षण कर्मचारियों की नियुक्तियां रद्द करने के बाद पहली बार आयोजित की गई। दिलचस्प बात यह है कि इसमें न केवल पश्चिम बंगाल बल्कि बिहार और उत्तर प्रदेश से भी कई उम्मीदवार शामिल हुए।
WBSSC SLST Answer Key 2025: डाउनलोड करने का तरीका
- WBSSC की आधिकारिक वेबसाइट westbengalssc.com पर जाएं।
- कक्षा 11 और 12 की आंसर की लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर PDF फाइल खुल जाएगी।
- फाइल डाउनलोड करें और अपने उत्तर की जांच करें।
- यदि आपत्ति दर्ज करनी हो तो शुल्क का भुगतान करें और कन्फर्मेशन पेज का स्क्रीनशॉट सुरक्षित रखें।