पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग (WBPSC) ने हाल ही में पश्चिम बंगाल न्यायिक सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2019 परीक्षा के लिए कॉल लेटर जारी कर दिया है। आपको बता दें कि, WBPSC द्वारा न्यायिक सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2019 , 28 अप्रैल, 2019 को आयोजित कराई जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने इन पदों के लिए आवेदन किए हैं, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से अपने परीक्षा के प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र में परीक्षा से संबंधित सभी जानकारियां जैसे की परीक्षा की तिथि, परीक्षा का समय, परीक्षा स्थल आदि प्रवेश पत्र पर अंकित हैं, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है की वे आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने परीक्षा के प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकतें हैं। नीचे दिए गए सीधे लिंक पर भी क्लिक करके आवेदक अपने प्रवेश पत्र को बहुत ही सरल तरीके से डाउनलोड कर सकते हैं।