वेस्ट बंगाल ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन बोर्ड यानी डब्लूबीजेईईबी ने बीएससी नर्सिंग कोर्स और अन्य कोर्सेस में प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड डाउनलोड कर दिए हैं। प्रवेश परीक्षा 30 जून को होनी तय है। इस परीक्षा को JENPAUH एंट्रेंस परीक्षा के नाम से भी जाना जाता है।
यह टेेस्ट बीएससी नर्सिंग (बैचलर ऑफ नर्सिंग), बीपीटी (बैचरल ऑफ फिजियोथैरेपी) बीएसएलपी (बैचलर ऑफ ऑडियोलॉजी एंड स्पीच लेंगुएज पैथोलॉजी), बीएमएलटी (बैचलर ऑफ लेबोरेटरी टेक्नीशियन), बीएससी सीसीटी (बैचलर इन क्रिटिकल केयर टेक्नोलॉजी), बीएससी ओटीटी (बीएससी इन ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी) आदि में प्रवेश लेने के लिए की जाती है।
उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं और भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट भी ले सकते हैं। उम्मीदवार को धयान रखना होगा कि किसी भी सिच्युएशन में एडिट कार्ड सुरक्षित रहे। अगर आपके एडमिट कार्ड में किसी भी तरह की त्रुटि या प्रवेश पत्र मुडा हुआ पाया जाएगा तो वे उम्मीदवार परीक्षा में नहीं बैठ सकेंगे। बोर्ड ने परीक्षा से पहले उम्मीदवारों को नकली एडमिट कार्ड को जनरेट करने की परमिशन दे दी है। पर उसके लिए उन्हें 500 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके लिए अंतिम तिथि 31 अगस्त निर्धारित की गई है।
अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहां दिए लिंक पर क्लिक करें...