फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WBJEE Result 2022: जून के पहले सप्ताह में जारी हो सकते हैं पश्चिम बंगाल जेईई के परिणाम, ऐसे कर सकेंगे चेक

Mon, 30 May 2022 12:16 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

WBJEE 2022 Result: पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड द्वारा पांच जून, 2022 तक पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा के परिणाम जारी करने की उम्मीद है।
विज्ञापन
WBJEE 2022 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

WBJEE Result 2022: पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (WBJEEB) द्वारा पांच जून, 2022 तक पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा (WBJEE) के परिणाम जारी करने की उम्मीद है। डब्ल्यूबी जेईई के परिणाम तैयार होने पर आधिकारिक वेबसाइट- wbjeeb.nic.in पर जारी किया जाएगा।

विज्ञापन

परिणाम की जांच करने के लिए उम्मीदवारों को प्रवेश- पत्र पर उल्लेखित रोल नंबर और अन्य जानकारियों के साथ तैयार रहना चाहिए। परिणाम के बाद अब डब्ल्यूबी जेईई काउंसलिंग के प्रत्येक राउंड के बाद, WBJEEB परीक्षा प्राधिकरण द्वारा डब्ल्यूबी जेईई की कट ऑफ जारी की जाएगी। इस परीक्षा के माध्यम से, पश्चिम बंगाल के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश प्रदान किया जाएगा।

पिछले साल छह अगस्त को जारी हुए थे परिणाम

पिछले साल, पश्चिम बंगाल में संयुक्त प्रवेश परीक्षा (WBJEE) 17 जुलाई, 2021 को आयोजित की गई थी। WBJEE 2021 के उम्मीदवारों के परीक्षा परिणाम 06 अगस्त, 2021 को जारी किए गए थे। बता दें कि WB JEE कटऑफ हर साल अलग-अलग कॉलेजों / संस्थानों, उम्मीदवार श्रेणियों और पाठ्यक्रम के अनुसार अलग- अलग होती है। बीते साल यानी 2021 में 64,850 आवेदकों ने परीक्षा पास की थी। ये छात्र WBJEE 2021 में काउंसलिंग राउंड के लिए पात्र थे।

मई में जारी की थी WBJEE 2022 की अंतरिम कुंजी

बोर्ड ने इससे पहले मई में WBJEE 2022 की अंतरिम कुंजी जारी की थी। जो लोग आंसर की में दिए गए जवाबों से असंतुष्ट थे, उन्हें आपत्ति उठाने और चुनौती देने के लिए 28 मई (रात 11:59 बजे) तक का समय दिया गया था। WBJEE उम्मीदवारों को प्रति प्रतिक्रिया 500 रुपये का गैर-वापसी योग्य शुल्क का भुगतान करना था। उनके द्वारा उठाई गई आपत्तियों पर विचार करने के बाद ही परिणाम तैयार किया जाएगा। WBJEE बोर्ड द्वारा तय समय-सीमा के बाद किए गए सुधार के लिए किसी भी चुनौती / अनुरोध को स्वीकार नहीं करेगा। 
विज्ञापन

ओएमआर शीट और रिस्पॉन्स पोर्टल पर अपलोड

डब्ल्यूबी जेईई बोर्ड की ओर से बयान में कहा गया है कि डब्ल्यूबी जेईई 2022 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों की ओएमआर शीट और मशीन-रीड रिस्पॉन्स पोर्टल पर अपलोड कर दी गई हैं। उम्मीदवार लॉगिन कर सकते हैं।बता दें कि पश्चिम बंगाल जेईई बोर्ड द्वारा WB JEE 2022 का परिणाम रैंक कार्ड के रूप में जारी किया जाएगा। WB JEE रैंक कार्ड में उम्मीदवार का नाम, श्रेणी, जन्म तिथि, आवेदन संख्या, रैंक, कुल प्राप्तांक जैसे विवरण शामिल होंगे। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें