फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WBJEE 2022 New Schedule: संयुक्त परीक्षा बोर्ड ने टाली डब्ल्यूबीजेईई पंजीकरण प्रक्रिया, अब 24 दिसंबर से शुरू होगी

Tue, 21 Dec 2021 12:33 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

WBJEE 2022 Revised schedule Registration Begins on December 24:  पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा, WBJEE के लिए पंजीकरण प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया है। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड, WBJEEB द्वारा नई तारीखों का एलान भी किया गया है।
विज्ञापन
WBJEE: पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा - फोटो : My Result Plus
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

WBJEE 2022 Revised Schedule: पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा, WBJEE के लिए पंजीकरण प्रक्रिया को पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड, WBJEEB द्वारा स्थगित कर दिया गया है। वहीं, इसके साथ ही पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड यानी WBJEEB द्वारा संशोधित आवेदन पंजीयन और परीक्षा कार्यक्रम भी जारी किया गया है। इससे पहले, पंजीकरण विंडो आज, 21 दिसंबर से खुलने वाली थी। लेकिन अब उम्मीदवार 24 दिसंबर, 2021 से WBJEE 2022 के लिए आवेदन कर सकेंगे। इच्छुक उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट wbjee.nic.in पर जा सकते हैं।

WBJEE 2022 आवेदन की अंतिम तिथि 10 जनवरी

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, WBJEE 2022 के उम्मीदवारों को पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करने के लिए 10 जनवरी, 2022 तक का समय आवंटित किया गया है। इससे पहले, पंजीकरण की अंतिम तिथि 07 जनवरी, 2022 थी। आवेदन पत्र जमा करने के बाद, उम्मीदवार 11 से 13 जनवरी, 2022 तक आवेदन सुधार सुविधा का प्रयोग कर सकते हैं। 

विज्ञापन

WBJEE 2022 प्रवेश परीक्षा 23 अप्रैल को आयोजित की जाएगी

प्रवेश परीक्षा 23 अप्रैल, 2022 को ओएमआर आधारित प्रारूप में आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी- पेपर- I गणित के लिए सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक और पेपर- II रसायन विज्ञान और भौतिकी के लिए दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा। WBJEE 2022 के आवेदन फॉर्म को भरने के चरण नीचे दिए गए हैं।

इस खबर को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

WBJEE 2022 Revised Schedule महत्वपूर्ण तिथियां

  • पंजीकरण प्रारंभ : 24 दिसंबर, 2021
  • पंजीकरण विंडो बंद होने की तिथि : 10 जनवरी, 2022
  • करेक्शन विंडो की शुरुआत : 11 से 13 जनवरी, 2022
  • एडमिट कार्ड रिलीज : 18 अप्रैल, 2022
  • डब्ल्यूबीजेईई प्रवेश परीक्षा : 23 अप्रैल, 2022
विज्ञापन

WBJEE 2022 आवेदन करने का आसान तरीका

  1. WBJEEB की आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर WBJEE 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  3. लॉगिन क्रेडेंशियल बनाने के लिए रजिस्टर करें।
  4. फिर लॉग इन करें और आवश्यक विवरण के साथ आवेदन पत्र भरने के लिए आगे बढ़ें।
  5. सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन पत्र की समीक्षा करें।
  6. आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  7. भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र की एक हार्ड कॉपी डाउनलोड करें और अपने पास रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें