WBJEE 2022 Admit Card: कब होगी परीक्षा?
पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा (WBJEE 2022) का आयोजन 30 अप्रैल, 2022 को किया जाएगा। परीक्षा राज्य के विभिन्न जिलों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर सभी तरह की कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए ली जाएगी। उम्मीदवार अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड का प्रयोग कर के परीक्षा के प्रवेश पत्र को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
WBJEE 2022 Admit Card: इन बातों का रखें ध्यान
परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार इस बात का खास ख्याल रखें कि प्रवेश पत्र एक अहम दस्तावेज है और बिना इसके परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उम्मीदवार प्रवेश पत्र पर दिए गए सभी जरूरी दिशा-निर्देशों को अच्छे से पढ़ लें और परीक्षा के दौरान इनका पालन करना न भूलें। प्रवेश पत्र पर उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र परीक्षा का समय आदि जैसी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। प्रवेश पत्र पर किसी भी त्रुटि के पाए जाने पर उम्मीदवार जल्द से जल्द परीक्षा प्राधिकरण से संपर्क करें। उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर नकल की कोई भी सामाग्री न लेकर जाएं।
WBJEE 2022 Admit Card: कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
- उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in पर जाएं।
- अब होमपेज पर अ WBJEE 2022 एडमिट कार्ड डाउनलोड की लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी जैसै पंजीकरण नबर और जन्म तिथि आदि को दर्ज कर के सबमिट करें।
- अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।